• img-fluid

    लॉरेंस बिश्नोई के शूटर की बेरहमी से हत्या, हाथ-पैर बांधकर जिंदा जलाया; कुछ अंग भी गायब

  • January 30, 2024

    नई दिल्‍ली (New Dehli)। हरियाणा (Haryana)में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई(Gangster Lawrence Bishnoi) के शूटर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। खबर है कि उसके हाथ-पैर बांधकर(with hands and feet tied) जिंदा जला दिया गया। कहा जा रहा है कि इस वारदात की जिम्मेदारी गैंगस्टर देवेंद्र बंबीहा गैंग ने ली है। ऐसा माना जाता है कि बंबीहा गैंग और बिश्नोई गैंग की दुश्मनी चल रही है, जिसके चलते पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर वारदात हुई हैं।

    हुई निर्मम हत्या


    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को पुलिस ने बताया है कि बिश्नोई गैंग के शूटर राजन को आग लगाने से पहले उसके हाथ-पैर बांध दिए गए थे। उसकी लाश यमुनानगर जिले में मिली है। वह कई गैंगवॉर में शामिल रह चुका है। राजन के शव की पहचान उसके रिश्तेदार के बेटे प्रिंस ने की है। हालांकि, उसका कहना है कि राजन का परिवार से कोई लेना देना नहीं था।

    रिपोर्ट के अनुसार, शूटर के हाथ और पैर बंधे हुए थे और शरीर के कई हिस्से गायब थे। प्रिंस के हवाले से बताया गया कि राजन की शादी हो चुकी थी, लेकिन करीब एक दशक से वह घर से दूर रह रहा था। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि शूटर लाडवा का रहने वाला था और उसकी हत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है।

    खास बात है कि बंबीहा की तरफ से किए गए पोस्ट में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और करणी सेना के प्रमुख रहे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का जिक्र किया गया है। एक ओर जहां मूसेवाला की हत्या साल 2022 में हुई थी। वहीं, गोगामेड़ी को बीते साल दिसंबर की शुरुआत में घर में ही घुसकर गोली मार दी गई थी।

    Share:

    नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी के लिए जमीन कैसे तैयार हुई? इस बार ढील नहीं देगी भाजपा

    Tue Jan 30 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Dehli)। बिहार (Bihar)के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar)एक बार फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में वापसी (Return)करने के बाद नई सरकार (new government)का गठन कर चुके हैं। हालांकि नीतीश की एनडीए वापसी कई मायनों में चौंकाने वाली रही। वे विपक्षी इंडिया गठबंधन के सबसे बड़े चेहरे माने जा रहे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved