• img-fluid

    Ajay Devgn की थ्रिलर फिल्म ‘शैतान’ का टीजर रिलीज

  • January 27, 2024

    मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) साउथ की ब्यूटी ज्योतिका और आर माधवन ‘शैतान’ लेकर आए हैं। इस फिल्म की काफी चर्चा हो रही है। फिल्म की पहली झलक यानी टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर को नेटिज़न्स से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वे इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस इसे वर्ष 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बता रहे हैं।



    अजय देवगन ‘शैतान’ का एक टीज़र सोशल मीडिया पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा था, वह आपसे पूछेगा… यह एक गेम है, क्या आप खेलेंगे, लेकिन उसे मूर्ख मत बनाओ। शैतान का टीज़र यहां है। इस टीजर को शेयर करने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि, हे भगवान, रिकॉर्ड तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म। अन्य यूजर ने लिखा, क्या टीजर है।

    फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में अजय देवगन ‘शैतान’ को डराते नजर आएंगे। उन्होंने हाल ही में फिल्म के पोस्टर का शेयर किया और बताया कि ‘शैतान’ 8 मार्च, 2024 को रिलीज़ होगी, जिसे वह अभिनय के साथ निर्मित कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। शैतान के अलावा अजय देवगन की सिंघम अगेन भी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    Share:

    विधायक हनुमान बेनीवाल की जान को बड़ा खतरा, जबर्दस्त सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई

    Sat Jan 27 , 2024
    नागौर: नागौर के खींवसर से विधायक एवं आरएलपी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की जान को खतरा देखते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सर्वेसर्वा हनुमान बेनीवाल को किससे जान का खतरा है इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन शुक्रवार रात को अचानक उनका सुरक्षा घेरा कड़ा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved