• img-fluid

    Moon mission: चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला बना पांचवां देश जापान

  • January 20, 2024

    नई दिल्ली (New Delhi)। जापान (Japan’) के स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून मिशन (स्लिम) (Smart Lander for Investigating Moon Mission (SLIM) ) ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिग (successfully landed lunar surface) कर ली है। इसके साथ ही जापान (Japan’) चांद पर पहुंचने वाला पांचवां देश बन गया है। जापान (Japan) से पहले अमेरिका, रूस, चीन और भारत ने चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं।


    जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) के मुताबिक जापान का मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर पहुंच चुका है। चंद्रमा के अध्ययन के लिए भेजे गए स्मार्ट लैंडर ने टोक्यो के समय के अनुसार शनिवार देर रात 12:20 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरा है।

    स्लिम यात्री वाहन के आकार का हल्का अंतरिक्ष यान है। साफ्ट लैंडिंग के लिए इसने ‘पिनपाइंट लैंडिंग’ तकनीक का उपयोग किया। उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत भारत के विक्रम लैंडर ने 23 अगस्त, 2023 को चांद के दक्षिण ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग की थी।

    Share:

    MP: इंदौर स्मार्ट सिटी को मिला सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी का पुरस्कार

    Sat Jan 20 , 2024
    भोपाल (Bhopal)। इंदौर स्मार्ट सिटी (Indore Smart City) को स्मार्ट सिटीज़ इंडिया अवार्ड्स (Smart Cities India Awards) में शुक्रवार को सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी का पुरस्कार (Best Smart City Award) प्राप्त हुआ है। इंदौर स्मार्ट सिटी को यह पुरस्कार स्वच्छता, नवाचार, अधोसंरचना विकास और परिवहन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है। जनसम्पर्क अधिकारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved