• img-fluid

    चार साल पहले शुरू हुआ Google टीवी 17 जनवरी से हो जाएगा बंद, जानें वजह

  • December 29, 2023

    नई दिल्‍ली (New Dehli) । गूगल टीवी (google tv) जो गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी ऐप के साथ लिंक (Link) किया गया था, उसे गूगल (Google) द्वारा बंद किया जा रहा है। गूगल टीवी ऐप (google tv app)मौजूदा वक्त में एंड्रॉइड टीवी, चुनिंदा केबल बॉक्स और वेब सर्विस (web service)पर उपलब्ध है, लेकिन इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। यह सर्विस 17 जनवरी से बंद हो रही है।
    Google
    गूगल की तरफ से पॉपुलर सर्विस गूगल टीवी को बंद किया जा रहा है। इस सर्विस को आज से करीब चार साल पहले सन् 2020 में लॉन्च किया गया था। इस सर्विस को शुरुआत में काफी पसंद किया गया था। लेकिन वक्त गुजरने के साथ गूगल टीवी ज्यादा पॉपुलर नहीं हो सकी। ऐसे में गूगल की तरफ से गूगल टीवी को बंद किया जा रहा है। बता दें कि गूगल टीवी के साथ गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी ऐप को लिंक कर दिया गया था। मतलब गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी के डेटा को गूगल टीवी पर शिफ्ट कर दिया गया था।


    गूगल ने दी जानकारी

    इस मामले में गूगल की तरफ से जानकारी दी गई है, जिसके मुताबिक गूगल टीवी ऐप को हटा दिया गया है। लेकिन यह ऐप मौजूदा वक्त में एंड्रॉइड टीवी, चुनिंदा केबल बॉक्स और वेब सर्विस पर उपलब्ध है। हालांकि इस सर्विस का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। गूगल की तरफ से सपोर्ट पेज पर इसकी जानकारी दी गई है।

    यूजर्स का क्या होगा

    रिपोर्ट की मानें, तो अगर आपने गूगल प्ल मूवी और टीवी का इस्तेमाल करते रहे हैं, तो यह एंड्रॉइड टीवी पर मौजूद नहीं होगा। लेकिन इसके यूट्यूब, गूगल टीवी पर एक्सेस किया जा सकेगा। यह सर्विस 17 जनवरी से बंद हो रही है। इससे पहले भी गूगल की तरफ से कई सारे ऐप्स को बंद किया जा चुका है। यह पहली बार नहीं है कि गूगल की तरफ से सर्विस को बंद किया जा रहा हो। इसमें गूगल प्लस, गूगल प्ले म्यूजिक,गूगल अल्लो, गूगल सर्विस शामिल हैं।

    Share:

    Apple ने 2023 में लॉन्च नहीं कोई नया iPad, नये साल में है ये तैयारी

    Fri Dec 29 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। पिछले बारह वर्षों में 2023 पहला साल रहा जब Apple ने कोई नया iPad लॉन्च नहीं किया। लेकिन Apple अगले साल रिलीज़ के लिए नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इन नई रिलीज़ों के साथ, Apple कुछ पुराने मॉडलों को बंद करने की भी प्लानिंग बना रहा है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved