• img-fluid

    13 दिसंबर को CM विष्णु के साथ दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे

  • December 11, 2023

    रायपुर (Raipur)। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Assembly elections in Chhattisgarh) नतीजों के 10 दिन बाद सरकार का गठन होने जा रहा है। 13 दिसंबर को विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री (Vishnudev Say Chief Minister) पद की शपथ लेंगे। विष्णुदेव के साथ बुधवार को 2 बजे दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे। अरुण साव और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी यह साफ नहीं है कि 13 को मंत्रियों का भी शपथ होगा या बाद में मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

    छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णुदेव राज्य के पहले आदिवासी सीएम होंगे। ओबीसी वर्ग से आने वाले अरुण साव और सामान्य वर्ग से आने वाले विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री होंगे। रविवार को पार्टी के नव निर्वाचित विधायक दल ने साय को अपना नेता चुना। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने साय के नाम का प्रस्ताव किया।



    राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया छत्तीसगढ़ के नामित मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार शाम को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिलने राजभवन पहुंचा और सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने साय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शपथग्रहण में शामिल होंगे।

    साय राज्य के चौथे मुख्यमंत्री साय राज्य के चौथे मुख्यमंत्री चुने गए हैं। 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद अजीत जोगी पहले मुख्यमंत्री बने। जोगी आदिवासी सीट सांसद और विधायक रहे लेकिन, अदालत ने 2019 में जोगी के आदिवासी समुदाय से होने के प्रमाण पत्र को अमान्य करार दिया।

    Share:

    कांग्रेस के गद्दारों ने निर्दलीय और भाजपा का साथ देकर कांग्रेस को हराया : मोरवाल

    Mon Dec 11 , 2023
    उज्जैन (ujjain) । ओंकारलीला गार्डन (Omkarlila Garden) पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (Block Congress Committee) बड़नगर, इंगोरिया, खरसौदकलां व समस्त कांग्रेस संगठनों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए मोरवाल (Morwal) ने कहा कि कांग्रेस के वफादार व ईमानदार कार्यकर्ताओं ने तन, मन, धन से कांग्रेस को जिताने के लिए दिन रात मेहनत की। किंतु […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved