• img-fluid

    दुनिया में 4.3 लाख साल पहले हुआ था पहला मर्डर, आज भी बना है रहस्य

  • December 05, 2023

    नई दिल्ली। हम इंसान के अंदर रोचक जानकारी जानने की लालसा होती है कि मनुष्य का उद्भव (evolution of man) कैसे, कब और कहां हुआ था। हालांकि, इसके पीछे की कई रोचक जानकारी (interesting information) निकलकर सामने आईं कि इंसान पहले बंदरों के रूप में हुआ करता था, इसके बाद धीरे-धीरे बदलाव हुआ और हमने अंत में इंसानों का रूप लिया। इसी तरह यह भी जानने की इच्छा होती है कि इंसान का पहली बार अंतिम संस्कार (Funeral) कहां हुआ और उसकी पहली हत्या कब हुई। आज हम आपको यहां पर इन्हीं रोचक बातों की जानकारी देंगे।

    आपको बता दें कि मनुष्य की पहली हत्या के प्रमाण स्पेन (proof spain) में मिले हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, 4.3 लाख साल पहले स्पेन में पहली मानव हत्या के साक्ष्य मिले। इतना ही नहीं ये भी माना जाता है कि इसी दौरान पहली बार इंसान का अंतिम संस्कार किया गया था। यह शोध अमेरिका के बिंघमटन विश्वविद्यालय के मानवविज्ञानी रॉल्फ क्वाम (Rolf Quam, anthropologist at Binghamton University, America) ने अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं के साथ किए थे। यह शोध उत्तरी स्पेन में सिमा डे लॉस ह्यूसोस के पुरातात्विक स्थल पर किया गया था।


    शोधकर्ताओं ने कहा कि खोपड़ी पर पाए गए घातक घावों के अध्ययन से पुरातात्विक रिकॉर्ड में सबसे प्रारंभिक अंतिम संस्कार के साक्ष्य मिलते हैं। बिंघमटन विश्वविद्यालय के मानवविज्ञानी रॉल्फ क्वाम ने अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं की टीम के साथ उत्तरी स्पेन में सिमा डे लॉस ह्यूसोस के पुरातात्विक स्थल पर यह रिसर्च किया था। जहां पर शोष किया गया था। वो जगह जमीन के अंदर बनी गुफा में पाई गई और इसमें कम से कम 28 व्यक्तियों के कंकाल के अवशेष पाए गए जो लगभग 4,30,000 साल पहले के हैं। इंसान के अंतिम संस्कार के साक्ष्य जमीन के 13 मीटर अंदर मिल थे। इसके साथ ही ये रहस्य बना हुआ है कि ये मानव शव यहां पर कैसे पहुंचे।

    Share:

    तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण 8 लोगों की मौत हो गई

    Tue Dec 5 , 2023
    चेन्नई । तमिलनाडु में (In Tamil Nadu) चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण (Due to Cyclonic Storm Michong) आठ लोगों की मौत हो गई (8 People   Died) । चेन्नई और राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में मुख्य सड़कें और सबवे जलमग्न हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि परिवारों को प्रभावित […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved