• img-fluid

    CID फेम दिनेश फडनिस का निधन, मुंबई के तुंगा अस्पताल में थे भर्ती

  • December 05, 2023

    डेस्क। क्राइम शो सीआईडी (CID) में फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाने वाले दिनेश फडनिस (Dinesh Phadnis) का कल रात चार दिसंबर को निधन (Death) हो गया। जिंदगी और मौत से जूझ रहे अभिनेता (Actor) की कल रात करीब 12 बजे मौत हो गई। उन्हें मुंबई (Mumbai) के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता के निधन के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल है। अभिनेता का अंतिम संस्कार आज यानी पांच दिसंबर को होगा।


    अभिनेता का अंतिम संस्कार अब दौलत नगर श्मशान, बोरीवली पूर्व में किया जाएगा। सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो ‘सीआईडी’ की पूरी स्टार कास्ट इस समय उनके आवास पर है। वे परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। दिनेश की हालत गंभीर थी और वे अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वे लीवर डैमेज से लड़ाई लड़ रहे थे। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा है, जिसे दयानंद शेट्टी ने खारिज कर दिया था।

    Share:

    SC से बोला मुख्तार का बेटा: 'जेल में पिता की जान को खतरा, दूसरी जेल में भेजने की अपील

    Tue Dec 5 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। गैंगस्टर मुख्तार अंसारी (Gangster Mukhtar Ansari) के बेटे उमर अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट (SC) से पिता को उत्तर प्रदेश (UP) के बाहर किसी अन्य जेल में भेजने का आग्रह किया है। उसने दावा किया है कि उसके पिता की ‘जान को खतरा’ है। मुख्तार अंसारी इस समय उत्तर प्रदेश की बांदा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved