• img-fluid

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस को सताया हॉर्स ट्रेडिंग का डर, बुक कराया चार्टर प्लेन

  • November 30, 2023

    रायपुर।छत्तीसगढ़ [Chhattisgarh] के सियासी रण में अब परिणाम की बारी है। एक ओर जहां राजनैतिक पार्टियां [political parties] अपने जीत का दम भरती नज़र आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्हें हॉर्स ट्रेडिंग [horse trading] का डर भी सताने लगा है। ज्यादा खतरा कांग्रेस [Congress] को है यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी अभी से अपने प्रत्याशियों को एक जुट करने और परिणाम के बाद की तैयारियों में जुटी हुई है। पार्टी सूत्रों की माने तो कांग्रेस पार्टी ने 72 सीटों वाली एक चार्टर प्लेन [charter plane] की बुकिंग है। जिसमें जीते हुए प्रत्याशियों के साथ पार्टी के नेता भी होंगे। काउंटिंग के तुरंत बाद इन सभी प्रत्यशियों को बेंगलुरु ले जाने की तैयारी है। कांग्रेस के लिहाज से कर्नाटक [Karnataka] उनके लिए सबसे सुरक्षित राज्य है।


    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस तीन-चौथाई बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने सभी गारंटी पूरी कीं। इसलिए, कांग्रेस एक बार फिर तीन-चौथाई बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में सत्ता में लौटेगी। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव दो चरणों में हुए हैं। पहले फेज में 20 सीटों के लिए 7 नवंबर को वोटिंग हुई थी। वहीं, दूसरे फेज के लिए 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ था। विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित होंगे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं। यहां किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है।

    Share:

    शाओमी ने Redmi K70 Series को किया लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

    Thu Nov 30 , 2023
    डेस्क: शाओमी और रेडमी के फैंस के लिए खुशखबरी है। रेडमी ने अपने मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Redmi K70 Series को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज को कंपनी ने अभी चीन के मार्केट में लॉन्च किया है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे भारत के बाजार में भी पेश किया जाएगा। रेडमी ने इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved