• img-fluid

    अभिनेता जेमी फॉक्स पर लगा महिला से यौन उत्पीड़न का आरोप, दायर किया गया मुकदमा

  • November 23, 2023

    डेस्क। हॉलीवुड अभिनेता जेमी फॉक्स एक नई मुसीबत में फंस चुके हैं। दरअसल, बुधवार को अभिनेता के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत में जानकारी दाखिल की गई। इसके अनुसार, ऑस्कर विजेता अमेरिकी अभिनेता जेमी फॉक्स पर कथित तौर पर 2015 में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। महिला ने अभिनेता के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

    अदालती दस्तावेजों में महिला की पहचान नहीं बताई गई है और उनका नाम जेन डो बताया गया है। कथित तौर पर महिला ने आरोप लगाया कि जेमी फॉक्स ने अगस्त 2015 में न्यूयॉर्क शहर में कैच रेस्तरां की छत पर उनके साथ मारपीट की। फॉक्स ने उन्हें एकांत में कोने में ले जाने के बाद जानबूझकर उनकी अनुमति के बिना उनके निजी अंग को छुआ और उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।


    मुकदमे में कहा गया है कि एक सुरक्षा गार्ड ने छेड़छाड़ होते देखी, लेकिन उसने हस्तक्षेप नहीं किया। जब महिला की दोस्त ने यह सब देखा तो वह उन्हें बचाने के लिए आई और फॉक्स वहां से चले गए। मुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया है कि हमले के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल भी जाना पड़ा। महिला ने दर्द, पीड़ा, भावनात्मक संकट, चिंता और अपमान के लिए मुआवजे की मांग की है।

    यह पहली बार नहीं है, जब जेमी फॉक्स पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। यह घटना 2002 में हुई थी, जब एक महिला ने दावा किया था कि वह भी यौन उत्पीड़न की शिकार हुई थीं। हालांकि, अभिनेता ने इन आरोपों से इनकार किया था।

    Share:

    Earthquake: नेपाल में फिर 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस

    Thu Nov 23 , 2023
    काठमांडू (kathmandu)। नेपाल के मकवानपुर जिले के चितलांग (Chitlang of Makwanpur district of Nepal) में 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेपाल भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप के झटके गुरुवार (23 नवंबर) की सुबह-सुबह महसूस किए गए. हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है. आपको बता दें कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved