• img-fluid

    एक शहर, दो मौसम… पश्चिमी शहर की अपेक्षा पूरब में 3 डिग्री ज्यादा ठंडा

  • November 05, 2023

    • एयरपोर्ट पर न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री, कृषि महाविद्यालय पर 14 डिग्री
    • शहर में धीरे-धीरे होने लगी ठंड की आहट

    इंदौर। शहर में मौसम के उतार-चढ़ाव के बाद अब एक ही शहर में दो मौसम भी नजर आने लगे हैं। पश्चिमी शहर की अपेक्षा पूर्वी शहर में ठंड ज्यादा पड़ रही है। शहर के दोनों हिस्सों के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा का अंतर है। इसलिए कहा जा सकता है कि पूर्वी शहर के लोग ज्यादा ठिठुर रहे हैं।

    मौसम विभाग द्वारा शहर में दो स्थानों पर तापमान और बारिश सहित मौसम के प्रमुख मापदंडों की गणना की जाती है। इसमें प्रमुख विमानतल स्थित मौसम केंद्र है, जो शहर के पश्चिमी छोर पर स्थित है, वहीं दूसरा शहर के पूर्व में स्थित कृषि महाविद्यालय स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र है। पिछले कुछ दिनों से दोनों ही केंद्रों पर रात के न्यूनतम तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। कल की ही बात करें तो विमानतल स्थित मौसम केंद्र पर दिन का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रहा, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था।


    कृषि महाविद्यालय स्थित मौसम केंद्र पर कल दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। इस तरह दोनों ही केंद्रों पर दिन का तापमान तो एक समान और सामान्य रहा, जबकि रात से सुबह के बीच दर्ज होने वाला न्यूनतम तापमान एयरपोर्ट क्षेत्र में ज्यादा और कृषि महाविद्यालय क्षेत्र में 3.2 डिग्री कम रहा। इसके कारण इस क्षेत्र में ठंड का ज्यादा अहसास हो रहा है।

    10 किलोमीटर में तापमान और बारिश दोनों में बड़ा अंतर
    दोनों ही केंद्र शहर में स्थित हैं और दोनों में सिर्फ 10 किलोमीटर का अंतर है। इसके बाद भी दोनों ही केंद्रों पर बारिश और ठंड में काफी अंतर देखने को मिलता है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो कृषि महाविद्यालय परिसर से लेकर आसपास लगा क्षेत्र खुला है और यहां खेती भी होती है। इसके कारण यहां ठंडक ज्यादा रहती है, जबकि एयरपोर्ट क्षेत्र घनी बसाहट वाला है। इसके कारण तापमान में अंतर देखने को मिलता है।

    Share:

    सेन समाज का दशहरा मिलन समारोह, गोलू शुक्ला को विजयी बनाने का संकल्प लिया | Dussehra meeting of Sen Samaj, resolved to make Golu Shukla victorious

    Sun Nov 5 , 2023
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved