• img-fluid

    Prabhas Birthday: भगवान राम के रोल में ऐसे नजर आएंगे प्रभास, निर्देशक ने किया खुलासा

  • October 20, 2023

    नई दिल्ली । प्रभास(Prabhas )की एक फिल्म आते ही उनकी अगली फिल्म (Movie)का इंतजार होने लगता है। ‘राधे श्याम’ के बाद अब वह फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Lone man’)में दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ सैफ अली खान और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं

    ‘बाहुबली’ फेम प्रभास की एक फिल्म आते ही उनकी अगली फिल्म का इंतजार होने लगता है। ‘राधे श्याम’ के बाद अब वह फिल्म ‘आदिपुरुष’ में दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ सैफ अली खान और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म रामायण की कहानी पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक ओम राउत हैं। ‘आदिपुरुष’ में प्रभास भगवान राम का किरदार कर रहे हैं। कृति सेनन, सीता और सैफ, रावण के रोल में नजर आएंगे। निर्देशक ओम राउत ने बताया कि फिल्म के लिए हर दिन एक चुनौती भरा रहा है। इसके लिए वह निर्माता भूषण कुमार का शुक्रिया अदा करना नहीं भूलते।


    फिल्म के लिए प्रभास की मेहनत

    ओम राउत ने प्रभास के साथ काम करने पर कहा कि उन्होंने इस रोल के खास मेहनत की है। हिन्दी बोलने से लेकर बॉडी लैग्वेज पर वर्क कर रहे हैं। डेक्कन क्रॉनिकल के साथ एक इंटरव्यू में ओम राउत ने कहा, ‘जब रोल की बारी आती है तब हर एक्टर के पास लिस्ट होती है कि उसे क्या करना है। प्रभास के पास भी था और उन्होंने उस लिस्ट को फॉलो किया। मैंने उन्हें उनके बॉडी शेप पर काम करने के लिए कहा। प्रभास भगवान राम के रोल में हैं जो एक धनुर्धर हैं और धनुर्धारियों के शरीर का आकार अलग होता है, V की तरह। उनके कंधे चौड़े और कमर पतली होती है। प्रभास ने अपनी बॉडी पर काम किया है।‘

    भाषा सुधारने पर किया काम

    ओम राउत आगे बताते हैं, ‘प्रभास ने शुद्ध हिन्दी बोलने की ट्रेनिंग भी ली है। उन्होंने अपने उच्चारण को ठीक करने पर काम किया। तेलुगू उनकी मातृभाषा है लेकिन उन्हें इसका भी अभ्यास करना पड़ा क्योंकि उन्हें शुद्ध तेलुगू बोलना था। और इन सबसे ज्यादा उन्हें शांत रहना था। निश्चित रूप से प्रभास की आंखें बहुत खूबसूरत हैं जिससे वह इसे हासिल कर लेते हैं। आदिपुरुष के लिए वह बिल्कुल परफेक्ट हैं।‘

    ओम राउत ने बताया कि वह फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज करना चाहते हैं।

    Share:

    Prabhas Birthday: बाहुबली की शादी को लेकर प्रभास की बहन प्रगति ने किया खुलासा, बोली-'हम बहुत...'

    Fri Oct 20 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Dehli)। पिछले (last)साल ये खबरें जोरों पर थीं कि मोस्ट एलिजिबल (eligible)बैचलर प्रभास ‘बाहुबली-2’ की रिलीजिंग (releasing)के बाद एक बड़े बिजनेसमैन की पोती से शादी (Marriage)कर सकते हैं लेकिन ऐसा लगता है कि प्रभास को शादी की कोई जल्दी नहीं है। दूसरी तरफ उनकी बहनों का तो कुछ और ही प्लान है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved