• img-fluid

    भाजपा में जारी है बगावत, तीन और नेताओं ने पार्टी छोड़ी

  • October 18, 2023

    भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस (COngress) और भाजपा (BJP) दोनों ही दलों में जारी बगावत थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस के मुकाबले भाजपा में बगावत के सुर ज्यादा उठ रहे हैं। इसी के चलते चंबल में भाजपा को दो झटके लगे। यहां टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक मुन्नासिंह भदौरिया और रसाल सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रसाल सिंह ने जहां बसपा में शामिल हो गए, वहीं मुन्ना सिंह भदौरिया के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। उधर अशोकनगर से वित्त विकास निगम के अध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अजय यादव ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। यह भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कुछ माह पहले अजय यादव के भाई यादवेन्द्र यादव भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। उनकी मां और भाजपा की कद्दावर नेता भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुकी थीं। इस तरह पूरा परिवार कांग्रेस में शामिल हो जाएगा। वहीं कांग्रेस को भी झटका लगा है। पार्टी के बड़े नेता रवि शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं।

    Share:

    अखिलेश की कांग्रेस को दो टूक अगर MP में गठबंधन नहीं तो भविष्‍य में भी नहीं होगा

    Wed Oct 18 , 2023
    लखनऊ (Lucknow)। आगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में एनडीए (NDA) को टक्कर देने के लिए विपक्षी दलों ने INDI गठबंधन बनाया है. लोकसभा चुनाव को लेकर बने ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस (Congress) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच एमपी में सीटों को लेकर मतभेद बढ़ता जा रहा है. पांच राज्यों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved