• img-fluid

    Asian Games: भारत ने रिकॉर्ड 107 पदकों के साथ किया अभियान का समापन

  • October 08, 2023

    हांगझू (Hangzhou)। भारत (India) ने 19वें एशियाई खेलों (Asian Games) में 107 पदकों (107 medals) के साथ अपने अभियान का समापन किया। भारत ने एशियाई खेलों में इससे पहले कभी भी 100 पदक नहीं जीते थे, बीते 72 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत (India) ने एशियाई खेलों में 100 पदक (first time won 100 medals ) जीते हैं। भारतीय दल के 107 पदकों में 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक शामिल हैं।

    भारत ने एथलेटिक्स में सर्वाधिक 29 पदक जीते, जिनमें 6 स्वर्ण, 14 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं।


    इसके बाद भारत ने शूटिंग में 22 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं।

    इसके बाद भारत ने तीरंदाजी में 9 (5 स्वर्ण, 2 रजत और कांस्य), कुश्ती में 6 (1 रजत और 5 कांस्य), क्रिकेट में 2 (दोनों स्वर्ण), कबड्डी में 2 (दोनों स्वर्ण), हॉकी में 2 (एक स्वर्ण और एक कांस्य), रोईंग में 5 (2 रजत, तीन कांस्य) , स्क्वैश में 5 (2 स्वर्ण, 1रजत और दो कांस्य) और मुक्केबाजी में 5 (1 रजत और 4 कांस्य), सेलिंग में 3 (1 रजत और 2 कांस्य), घुड़सवारी में 2 (1 स्वर्ण, 1 कांस्य). वुशु में 1 रजत, टेनिस में 2 (1 स्वर्ण, एक रजत), गोल्फ में एक रजत, बैडमिंटन में 3 (1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य), रोलर स्केटिंग में दो कांस्य, टेबल टेनिस में 1 कांस्य, कौनोई में 1 कांस्य, सेपकटक्रा में 1 कांस्य, ब्रिज में एक रजत, और शतरंज में दो रजत पदक शामिल है।

    Share:

    ODI World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रन से हराया

    Sun Oct 8 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने विश्व कप (ODI World Cup) के चौथे मैच में शनिवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका (Sri Lanka) को 102 रन (Beat 102 runs) से हराया। इसे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डी कॉक (100), राशी वेन डर डुसेन (108) […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved