• img-fluid

    4 नंबर विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाता देंगी कांटे की टक्कर

  • October 04, 2023

    इंदौर में तेजी से बढ़ीं महिला मतदाता…

    9 विधानसभाओं में 30 हजार ही पुरुष ज्यादा

    इंदौर, प्रियंका जैन देशपांडे। इंदौर जिला (Indore District) जितनी तेजी से मेट्रो सिटी (Metro City) में तब्दील हो रहा है, उतनी ही तेजी से यहां महिलाएं (Women) भी अपने अधिकारों के लिए सबल और सतर्क हो रही हैं। अब महिलाएं भी अपने अधिकारों का उपयोग सटीक तरीके से कर रही हैं। चाहे वह सशक्तिकरण का परचम लहराना हो या मतदान के विशेष अधिकार का प्रयोग करना हो, महती भूमिका निभाने में पीछे नहीं हैं। इस बार मालिनी गौड़, मेंदोला और पटवारी के क्षेत्र में महिलाएं जीत-हार में कांटे की टक्कर देंगी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (Cm Shivraj Singh) द्वारा चलाई गई लाड़ली बहना योजना, उज्ज्वला योजना व सस्ती गैस से प्रभावित होकर महिलाएं जीत और हार के अंतर में काफी बड़ा फैसला ले सकती हैं। सिर्फ इंदौर चार नंबर विधानसभा व अयोध्या कहे जाने वाले क्षेत्र में ही 2 लाख 4853 से अधिक महिला मतदाता इस बार पुरुषों को बराबर की टक्कर देंगी।


    पूरे इंदौर में 13 लाख 96525 पुरुषों पर 13 लाख 65871 महिला मतदाता है, यानि सिर्फ 30 हजार के करीब ही पुरुष अधिक है। एक नंबर से लेकर 9 विधानसभा में इस बार जीत के फैसले में महिलाएं पुरुषों के साथ बराबरी का फैसला लेंगी। 4 नबर विधानसभा में जहां 208858 पुरुषों पर 204853 महिलाएं हैं तो 2 नबर विधानसभा में दादा दयालु की किस्मत का फैसला लेने में भी महिलाओं का आशीर्वाद ही महती भूमिका निभाएगा। यहां भी 185538 पुरुष व 171818 महिला मतदाता अपना मतदान करेंगी। 3 नंबर विधानसभा क्षेत्र में सभी विधानसभाओं की तुलना में सबसे कम मतदाता हैं। यहां दूसरी मतदाता सूची का पुनरीक्षण होने के बाद अब तक 188246 मतदाताओं का रजिस्ट्रीकरण किया गया है, जिसमें से 94437 पुरुष व महिलाएं 93740 ही हैं, लेकिन इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा किन्नर वर्ग के 69 मतदाता निवास करते हैं।

    उषा ठाकुर की विधानसभा भी महिला प्रधान
    महू मेें उषा ठाकुर विधायक हैं। इस क्षेत्र में भी महिला मतदाताओं की संख्या प्रभावित करने वाली है। महू विधानसभा में भी महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में लगभग बराबरी कर रही है। यदि आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो महू में 1 लाख 42 हजार 889 पुरुष व 1 लाख 38 हजार 960 महिला मतदाता हैं। यहां प्रति एक हजार पुरुष पर महिला मतदाताओं की संख्या 973 है। वहीं यह आंकड़ा ग्रामीण क्षेत्र राऊ में 1लाख 79 हजार 693 पुरुष मतदाता और 1 लाख 76 हजार 143 महिलाएं शामिल हैं, जहां जेंडर रेशो 980 है तो सांवेर में यही रेशो 974 तक पहुंच गया है, जहां 1 लाख 53 हजार 149 पुरुष और 1 लाख 49 हजार 240 महिला मतदाता हैं।

    जीत हार के अंतर को बदल सकती हैं
    यदि पिछले विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो 2018 में 1201326 महिला मतदाता थीं। 2023 में इनकी संख्या 1 लाख 64445 से अधिक बढ़ गई है और यह संख्या किसी भी प्रत्याशी के जीत-हार के अंतर को पलटने के लिए काफी है। यदि किसी दल के प्रत्याशी इन महिलाओं को लुभाने में या प्रभावित करने में सफल होते हैं तो एक तरफ जीत नसीब हो सकती है, वहीं निर्वाचन विभाग भी मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाने का प्रबंध कर रहा है। महिलाओं व बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधा की जा रही है, ताकि महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में आकर मताधिकार का प्रयोग अधिक से अधिक संख्या में करें।

    पिछली विधानसभा के बाद बढ़ी महिलाओं की संख्या

    विधानसभा 2018 2023
    देपालपुर 110467 132449
    इंदौर1 157216 178266
    इंदौर 2 160987 171818
    इंदौर 3 92022 93740
    इंदौर 4 12202 120398
    इंदौर 5 180260 204853
    महू 118681 138960
    राऊ 140328 176147
    सांवेर 119163 149240

    यह रहा जेंडर रेशो
    विधानसभा 2023
    देपालपुर 982
    इंदौर1 961
    इंदौर 2 971
    इंदौर 3 993
    इंदौर 4 1000
    इंदौर 5 982
    महू 973
    राऊ 980
    सांवेर 974

    Share:

    आदिवासी वोट बैंक साधने के लिए कल टंट्या मामा की मूर्ति का अनावरण भी

    Wed Oct 4 , 2023
    इंदौर आकर दो घंटे रूक सकती हैं प्रियंका, नियमित उड़ान से आएंगी इंदौर। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) कल इंदौर (Indore) आकर धार (Dhar) जिले के मोहनखेड़ा पहुंचेंगी, जहां टंट्या मामा की मूर्ति का अनावरण भी रखा गया है। वे मोहनखेड़ा तीर्थ के दर्शन करने के बाद यहां एक बड़ी सभा लेंगी, […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved