• img-fluid

    मध्‍यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पाकिस्तान की एंट्री, भाजपा ने किया कांग्रेस पर तीखा प्रहार

  • September 19, 2023

    भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव (assembly elections) होने हैं. इसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी (BJP) की तैयारियां जोरों पर हैं. एमपी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर बीजेपी 5 जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही हैं, वहीं कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा निकालने का एलान किया है. अब कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के सॉन्ग पर विवाद हो रहा है.


    मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर संगीन इल्जाम लगाए हैं। राज्य में इस वक्त कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकालने को लेकर उत्साहित है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने अपनी इस यात्रा के लिए पड़ोसी मुल्क के पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के थीम सॉन्ग को चुराया है। कांग्रेस की यह यात्रा 19 सितंबर से शुरू होगी। राज्य में 7 जगहों से यह यात्रा निकाली जाएगी। मध्य प्रदेश बीजेपी के सचिव राहुल कोठारी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने ‘चलो, चलो इमरान के साथ’ सॉन्ग को कॉपी किया है। बीजेपी का दावा है कि यह थीम सॉन्ग पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का है। बीजेपी का कहना है कि जन आक्रोश यात्रा के लिए कांग्रेस ने ‘चलो, चलो कांग्रेस के संग चलो’ सॉन्ग चुना है।


    मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पाकिस्तान की पार्टी और कांग्रेस के चुनावी कैंपेन में इस्तेमाल किये गये गाने का वीडियो अपने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर भी शेयर किया है। कोठारी ने आरोप लगाया है, ‘अभी तक कांग्रेस उन लोगों को अपना मानती है आई है जो पाकिस्तान के पक्ष में और हिन्दुस्तान के खिलाफ नारे लगाते हैं। अब मध्य प्रदेश कांग्रेस भी पाकिस्तानी गाने का इस्तेमाल कर रही है।’ उन्होंने दावा कि जन आक्रोश यात्रा के पोस्टर से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह गायब जरूर हैं लेकिन वो बैकग्राउंड म्यूजिक दे रहे हैं। कोठारी ने कहा कि इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी कि आने वाले समय में कांग्रेस का झंडा पूरी तरह हरे रंग में डूब जाए।

    मध्य प्रदेश बीजेपी ने एक्स पर लिखा, ‘कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम फिर आया सामने। मध्य प्रदेश चुनाव में अपने प्रचार गाने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी के थीम सॉन्ग को ही चुरा लिया। कांग्रेस की ‘चोरी’ की आदत पुरानी है लेकिन पाकिस्तान से इतना प्रेम क्यों? जवाब दे कांग्रेस!’

    Share:

    वैश्विक झटकों के बाद भी चालू वित्त वर्ष में 6 फीसदी दर से बढ़ेगी जीडीपी, आर्थिक स्थिरता मजबूत

    Tue Sep 19 , 2023
    मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की सदस्य आशिमा गोयल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर छह प्रतिशत से अधिक रहेगी। देश बड़े वैश्विक झटकों के दौर में भी आर्थिक स्थिरता और प्रदर्शन को मजबूत रखने में कामयाब रहा है। गोयल ने कहा कि वैश्विक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved