• img-fluid

    बिहार सरकार में मंत्री जी का अजीब बयान, बोले- चंद्र देवता की कृपा हुई, तब चंद्रयान वहां पहुंचा

  • August 25, 2023

    नई दिल्‍ली (New Dehli) । तेज प्रताप (Tej Pratap) ने कहा कि अच्छी बात है चंद्रयान (chandrayaan) वहां पहुंच गया। भगवान की बड़ी कृपा (Courtesy) रही। चंद्र देव जो हैं, उनकी कृपा थी कि चंद्रयान वहां पहुंचा (reached up) और अगर उनकी कृपा नहीं होती तो चंद्रयान वहां नहीं पहुंचता।

    चंद्रयान 3 की सफलता पर एक ओर जहां पूरा देश इसरो और देश के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहा है। वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तेज प्रताप यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है मीडिया की ओर से जारी एक वीडियो में तेजप्रताप कहते नजर आ रहे हैं कि चंद्र देवता की कृपा से यह मिशन सफल हुआ है, अगर उनकी कृपा नहीं होती तो चंद्रयान वहां नहीं पहुंचता।


    तेज प्रताप यादव ने वीडियो में कहा कि अच्छी बात है चंद्रयान वहां पहुंच गया। भगवान की बड़ी कृपा रही। चंद्र देव जो हैं, उनकी कृपा थी कि चंद्रयान वहां पहुंचा और अगर उनकी कृपा नहीं होती तो चंद्रयान वहां नहीं पहुंचता। चंद्रयान तो मौसम का और ऊपर अंतरिक्ष के प्लेनेट का पता लगाता है। इसमें जो भी वैज्ञानिक हैं, उन्हें हम धन्यवाद देते हैं। जो रिसर्च करते हैं।
    बता दें कि 14 जुलाई को चंद्रयान 3 लॉन्च किया गया था। 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल रहा। इसको लेकर दुनिया के तमाम बड़े देशों ने भारत का लोहा माना और इस उपब्लधि पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

    Share:

    6 साल की मासूम से पिता ने की थी दरिंदगी, अब आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

    Fri Aug 25 , 2023
    उदयपुर: पिता और पुत्री (father and daughter) के प्यार भरे रिश्ते को शर्मसार (Shame on loving relationship) करने वाले एक मामले में उदयपुर (UdayPur) की पॉक्सो कोर्ट (poxo court) ने आरोपी पिता (Father) को अंतिम सांस तक जेल (Jail) की सजा सुनाई है. पिता द्वारा 6 साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म (Rape) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved