• img-fluid

    लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित हुए PM मोदी, कहा- ‘यह मेरे लिए एक यादगार पल’

  • August 01, 2023

    पुणे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार मिलने पर पीएम मोदी ने कहा कि यह उनके लिए एक यादगार पल है। उन्होंने इस पुरस्कार राशि को नमामि गंगे परियोजना को दान करने का फैसला लिया है। पीएम मोदी ने कहा-‘मैं यह पुरस्कार देश के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करता हूं।’

    इस मौके पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ‘व्यवस्था निर्माण से संस्था निर्माण’, ‘व्यवस्था निर्माण से व्यक्ति निर्माण’, ‘व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ की दृष्टि राष्ट्र निर्माण के लिए एक रोडमैप की तरह काम करती है। भारत आज इस रोडमैप का पूरी निष्ठा से पालन कर रहा है।


    पीएम मोदी ने अपने संबोधन मे कहा कि भारत की आज़ादी में लोकमान्य तिलक की भूमिका, उनके योगदान को चंद घटनाओं और शब्दों में समेटा नहीं जा सकता है। उन्होंने उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज विश्वास में सरप्लस दिखाई देता है। पिछले 9 वर्षों में बड़े बदलाव हुए हैं। आज देश हर क्षेत्र में अपने लोगों पर भरोसा कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर हो रहा है। पहले छोटे छोटे कामों के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब देश में सकारात्मक माहौल तैयार हो रहा है। विश्व आज भारत को भविष्य के रुप में देख रहा है।

    Share:

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

    Tue Aug 1 , 2023
    पुणे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को पुणे में (In Pune) लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार (Lokmanya Tilak National Award) से सम्मानित किया गया (Honored) । मंच पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी मौजूद रहे। लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर पुणे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा यह मेरे लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved