• img-fluid

    दिल्‍ली में फिर बाढ़ का खतरा मंडराया, यमुना पहुंची खतरे के निशान से ऊपर

  • July 22, 2023

    नई दिल्ली (New Delhi)! देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ (Delhi Flood) का खतरा मंडराने लगा है, क्‍योंकि यमुना का जलस्तर (Yamuna Water Level) है। यमुना का जलस्तर शनिवार को फिर से खतरे के निशान 205.34 मीटर को पार कर गया।
    केंद्रीय जल आयोग (CWC) के आंकड़ों के अनुसार आज 205.45 मीटर तक जलस्‍तर बढ़ गया है। इसके साथ ही यमुना के आसपास रहने वाले लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है।

    बता दें कि दिल्ली के लोगों को हाल ही में भयंकर बाढ़ का सामना करना पड़ा था। तीसरी बार यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया। शुक्रवार शाम को करीब छह बजे तीसरी बार यमुना का जलस्तर 205.38 मीटर के पार पहुंच गया है, जिससे यमुना के आस पास रहने वाले लोगों की चिंता बढ गई है।



    बाढ़ प्रभावित लोग अभी अपने बचे खुचे सामान ठीक से सुखा भी नहीं पाए हैं कि इनके सर पर फिर से बाढ़ का खतरा मंड़राने लगा है। करीब एक हफ्ते से जलमग्न राजघाट परिसर से शुक्रवार को ही पानी निकाला गया है। पानी बढ़ने पर यमुना के करीब स्थित इस गहरी जगह पर फिर से पानी भरने का खतरा है।

    विदित हो कि 10 जुलाई को यमुना ने खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर लिया था और 13 जुलाई को यमुना ने दिल्ली में 1978 में आई बाढ़ के दौरान के अपने जलस्तर 207.49 मीटर के रिकार्ड नीचे छोड़ दिया था। पुराने रेलवे ब्रिज पर तब इसका अधिकतम जलस्तर 208.66 मीटर पहुंच गया। छह दिन बाद 19 जुलाई को सुबह पांच बजे यमुना का जलस्तर फिर से खतरे के निशान के नीचे 205.22 मीटर पर आया। लेकिन छह बजे से इसका जलस्तर फिर बढ़ने लगा।

    सुबह सात बजे यमुना खतरे के निशान को पार कर गई। शाम को पांच बजे तक इसका जलस्तर 205.79 मीटर पहुंच गया। इसके बाद शुक्रवार को शाम छह बजे तीसरी बार यमुना का पानी नीचे आने के बाद फिर से खतरे के निशान को पार कर गया है। प्रशासन की तरफ से बताया जा रहा है कि पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण फिर से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है।

    Share:

    जावेद अख्तर को आया फिल्म का आइडिया, टिशू पैपर पर लिखा डाली कहानी; सनी देओल को बना दिया सुपरस्टार

    Sat Jul 22 , 2023
    नई दिल्ली: फिल्म की कहानी लेखक कैसे लिखता, क्या आपने कभी इस बात पर थोड़ा भी विचार किया है. कैसे फिल्म की पूरी भूमिका तैयार की जाती है और फिर दमदार डॉयलॉग्स के साथ फिल्म को डायरेक्ट कर आप और हम तक पहुंचाया जाता है. बॉलीवुड की एक फिल्म का किस्सा आपको सुनाते हैं, जिसने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved