• img-fluid

    CM गहलोत ने सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को किया बर्खास्त

  • July 21, 2023

    जयपुर। राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) में सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा (Soldier Welfare Minister Rajendra Gudha) को बर्खास्त कर दिया गया है। सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने गुढ़ा को राज्य मंत्री पद से बर्खास्त करने की अनुशंसा की थी। जिसे राज्यपाल कलराज मिश्र ने स्वीकार कर लिया है। मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में अपने ही सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने मणिपुर मामले को लेकर कांग्रेस सरकार पर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद से भाजपा भी सरकार पर हमलावर हो गई थी।

    विधानसभा में बोलते हुए मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा था कि हमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। हमें ये बात स्वीकार करनी चाहिए कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, इसलिए हमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।

    मंत्री गुढ़ा के इस बयान को लेकर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने भी गहलोत सरकार पर तंज कहा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था- राजस्थान में बहन-बेटियों के ऊपर हो रहे अत्याचारों व दुष्कर्म की असलियत स्वयं सरकार के मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा बता रहे हैं। संविधान के आर्टिकल 164(2) के अनुसार मंत्रिमंडल सामूहिक उत्तरदायित्व के आधार पर काम करता है और एक मंत्री का बयान पूरे मंत्रिमंडल यानी सरकार का माना जाता है। मुख्यमंत्री जी, हमारी नहीं तो कम से कम अपने मंत्री के बयान पर तो संज्ञान लो। गृहमंत्री के रूप में लचर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी तो संभाल लो।

    Share:

    CBI ने एमईएस कार्यालय जबलपुर सहित कई ठिकानों पर की दबिश

    Fri Jul 21 , 2023
    जबलपुर। मिल्ट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) जबलपुर द्वारा गत तीन सालों में निर्माण कार्य के लिए जारी टेंडर में लगभग चार करोड़ का घोटाला (four crore scam) सामने आया है। सीबीआई (CBI) ने आठ एमईएस के कर्मचारियों से 9 ठेका कंपनियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। सीबीआई ने एमईएस कार्यालय जबलपुर (MES Office Jabalpur) […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved