• img-fluid

    अब मीडिया विभाग के दिखेंगे तीखे तेवर

  • July 17, 2023

    • भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी ने दिए अहम निर्देश

    भोपाल। मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी में बैठकों का दौर जारी है। रविवार को भाजपा कार्यालय में मीटिंग हुई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री और एमपी चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, चुनाव समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए। नेताओं ने अलग-अलग बैठकों में मंथन किया। इसमें आगे की सियासी रणनीति तय की गई है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, हितानंद शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे।

    दरअसल, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही समय बचा हैं। इसे देखते हुए भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और अश्वनी वैष्णव ने शनिवार से मोर्चा संभाल लिया है। दोनों नेताओं ने प्रदेश भाजपा ऑफिस में शनिवार को अलग-अलग बैठकों में मंथन किया। रविवार को भी प्रदेश चुनाव प्रभारियों ने भाजपा मीडिया विभाग की बैठक ली। इस मीटिंग में सोशल मीडिया विभाग के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। यह बैठक करीब 1 घंटे तक चली। जिसमें चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कई अहम निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूरी ताकत के साथ अपनी बात रखें। विपक्ष के खिलाफ कागजों और सबूतों को सार्वजनिक करें। विपक्षी दलों की गलत बयानी पर तत्काल एक्शन लें।


    साथ ही केंद्र में कांग्रेस शासन काल के 20 लाख करोड़ के घोटालों पर फोकस करने, दिग्विजय और कमलनाथ सरकार की खामियों, कमियों और गड़बडिय़ों के मामले पर आक्रामक रहने, विपक्ष के गलत बयान और भ्रामक जानकारी के खिलाफ तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव मीडिया एनालइज सेंटर की स्थापना की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के आधार पर रोजाना रणनीति बनेगी। बैठक खत्म होने के बाद प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बताया कि कई बिंदुओं पर चर्चा हुई है। जिसमें पदाधिकारियों को अधिक आक्रामकता और सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

    Share:

    धार में 2700 करोड़, बड़वानी में 1173 करोड़ की सिंचाई परियोजना की दी सौगात

    Mon Jul 17 , 2023
    धार से सीएम ने विकास पर्व की शुरुआत, बड़वानी में किया रोड शो, दोनों जिलों में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार जिले से विकास पर्व की शुरुआत की। उन्होंने नर्मदा नदी के तट पर पूजा अर्चना कर चुनरी ओढ़ाई। इसके बाद विकास पर्व का शुभारंभ किया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved