• img-fluid

    घेराव पॉलिटिक्स में घिरी कांग्रेस!

  • July 10, 2023

    • रांझी भाजपा कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, शाम तक आपस में उलझ गये कांग्रेसी, प्रदेश हाईकमान तक पहुंची बात

    जबलपुर। कांग्रेस ने भाजपा विधायक के रांझी कार्यालय का रविवार को घेराव किया और निशाना बनाया कैंट विधायक अशोक रोहाणी को। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे,सब जोश में थे। शाम होते-होते कांग्रेस खुद घेराव पॉलिटिक्स में घिर गयी। दरअसल, महापौर जगत बहादुर सिंह इस घेराव में पहुंचे जरूर,लेकिन थोड़ी देर ही रुके और रवाना हो गये। उनके जल्दी जाने से कार्यकर्ता खफा हो गये। कार्यकर्ताओं ने अन्नू सिंह को सरेआम बुरा-भला कहा। कांग्रेसियों की इस हरकत पर भाजपाईयों को मौका मिल गया।



    कांग्रेस बोली, कमजोर है नेतृत्व
    घेराव और प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि तीस सालों से कैंट विधानसभा में भाजपा का नेतृत्व है,लेकिन फिर भी ये विधानसभा पिछड़ी है इसका एक ही मतलब है कि नेतृत्व कमजोर है,जिसे बदला जाना चाहिये। महापौर अन्नू सिंह ने कहा कि आम जनता वर्तमान विधायक से त्रस्त हो चुकी है।

    रोहाणी बोले, हारेंगे फिर चुप बैठेंगे
    इधर, इस घेराव-प्रदर्शन पर विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि चुनाव के पहले कांग्रेसी विरोध करेंगे। चुनाव लड़ेंगे और निश्चित तौर पर हारेंगे। इसके बाद पांच साल अपने धंधों में लगे रहेंगे। रोहाणी ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने घर की गुटबाजी से निपटना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के वक्त भी भाजपा कार्यकर्ता बच्चों को पुस्तकों का वितरण कर रहे हैं।

    गुटबाजी ने फिर किया निराश
    इधर, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक बार फिर से असरदार आंदोलन गुटबाजी की भेंट चढ़ गया। कहा गया कि यदि यही हालात रहे तो विधानसभा चुनाव में परिणाम क्या होंगे। हालाकि, कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों को फोन पर इसकी सूचना दे दी गयी है।

    Share:

    सांसें रोककर काटी सारी रात

    Mon Jul 10 , 2023
    मिशन गोपालपुर सुबह कामयाब, मौत को पास से देखकर लौटे चारों युवकों ने सुनाई आपबीती, भोपाल से आई एनडीआरएफ ने संभाले रखा मोर्चा, होमगार्ड के साथ प्रशासनिक अफसरों की टीम अलर्ट मोड पर रही जबलपुर। वो एक ऐसा वक्त था कि जब लग रहा था कि मौत कभी भी आ सकती है। नर्मदा नदी का […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved