• img-fluid

    West Bengal: पंचायत चुनाव के लिए मतदान आज, हिंसा में अब तक 17 की मौत

  • July 08, 2023

    कोलकाता (Kolkata)। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में आज पंचायत चुनाव (Panchayat elections) के लिए वोट डाले जाएंगे। गुरुवार शाम को प्रचार का शोर थम गया। इस चुनाव में करीब 5.67 करोड़ मतदाता (5.67 crore voters) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों में करीब 74,000 सीटों के लिए मतदान (Voting for 74,000 seats) होगा। प्रचाक के दौरान पूरे राज्य में जनसभाएं, रोडशो और घर-घर जाकर प्रचार किया गया। इसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamta Banerjee), तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी समेत अनेक नेताओं ने भाग लिया।

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी.आनंद बोस राज्य में पंचायत चुनाव से एक दिन पहले हिंसा प्रभावित इलाकों के दौरे के लिए शुक्रवार को मुर्शिदाबाद पहुंचे। आनंद बोस ने डोमकल, खारग्राम, नवग्राम और बेलडांगा का दौरा किया। इन स्थानों पर ग्रामीण चुनावों से पहले राजनीतिक दलों के बीच झड़प की खबरें आई थीं। एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल दिन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्यपाल शुक्रवार सुबह ट्रेन से जिला मुख्यालय बेरहामपुर पहुंचे और शाम को कोलकाता रवाना हो गए। मुर्शिदाबाद के रानीनगर इलाके में हिंसा की ताजा घटना हुई है। राज्यपाल ने यहां पहुंचकर पीड़ितों की सांत्वना दी।


    राज्यपाल इससे पहले दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर, कैनिंग और बसंती तथा कूचबिहार जिले में गए थे, जहां राजनीतिक दलों के बीच झड़पें हुई थीं। बोस ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि राज्य के निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) राजीव सिन्हा पंचायत चुनावों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल रहे हैं। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में राजीव सिन्हा से चुनाव के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा था। राज्यपाल ने आम लोगों की शिकायतें दूर करने के लिए राजभवन में ‘पीस होम’ खोला है।

    चुनाव से पूर्व हुई हिंसा में 17 की मौत
    पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा आम बात हो चुकी है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरफ पंचायत चुनाव में भी हिंसक झड़पे हुईं। ज्यादातर जगहों पर बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने होते हैं। अधिकारियों के अनुसार, राज्य में पंचायत चुनाव संबंधी हिंसा में अभी तक 17 लोगों की मौत हुई है।

    बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या
    पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में अज्ञात लोगों ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना रानीनगर इलाके में हुई, इससे कुछ घंटे पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस जिले के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे थे। अधिकारी ने बताया कि अरबिंदो मंडल, जो कांग्रेस सदस्य थे, की अज्ञात लोगों द्वारा पिटाई के बाद मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि मृतक के घर पर गुरुवार रात कथित तौर पर हमला किया गया, जिससे दो समूहों के बीच झड़प हो गई। इस्लामपुर के एक अस्पताल में व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। हम मामले की जांच कर रहे हैं। किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस तैनाती की गई है। राज्य में पंचायत चुनाव शनिवार को होंगे।

    Share:

    SC के जज के रिटायरमेंट डिनर में दिखा CJI का शायराना अंदाज, सुनाई कई किस्से

    Sat Jul 8 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) सभागार में न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी (Justice Krishna Murari) के लिए रिटायरमेंट डिनर (Retirement Dinner) का आयोजन किया गया था। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (Chief Justice DY Chandrachud) का शायराना अंदाज देखने को मिला। उन्होंने कवि बशीर बद्र की ये पंक्तियां- “मुसाफिर हैं […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved