• img-fluid

    महिदपुर रोड में भाजपा मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

  • July 05, 2023

    महिदपुर रोड। भाजपा मंडल ग्रामीण महिदपुर रोड का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को नगर की पोरवाल धर्मशाला में संपन्न हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन में महाराष्ट्र प्रदेश से जिले में 10 दिवसीय दौरे पर आये विस्तारक महेश देवताले कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप व्यास ने की। सम्मेलन में मुख्य अतिथि महेश देवताले ने कहा हम जिस विचारधारा पले बढ़े पौषित हुए हैं।


    उसमें हमारे लिये राष्ट्र सर्वप्रथम है। उसके बाद पार्टी उसके बाद हम स्वयं इसलिये हमें राष्ट्र हित में कार्य करते हुए देश में नरेंद्र मोदी और प्रदेश शिवराज सिंह चौहान योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है और अपना बूथ मजबूत करना है। मंडल अध्यक्ष व्यास ने भी इस दौरान अपने उद्गार व्यक्त किये। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष किशन सिंह तंवर, जनपद प्रतिनिधि बाबूदास बैरागी, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, भारत सिंह पंवार, रामप्रसाद कुमावत, बलवंत अंजना, भूपेश कसेरा, पल्लव पोरवाल, रामसिंह आचार्य, विनोद मीणा, रणछोड़ गुजराती, सुमेरसिंह कृष्णा सिंह, ऋतिक पोरवाल, भास्कर शिंदे, रामेश्वर जाट, बाबूलाल डाबी, नागूलाल मालवीय, भारत सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share:

    कांग्रेसी पार्षदों ने की कलेक्टर से शिकायत

    Wed Jul 5 , 2023
    नागदा। मंगलवार को कांग्रेसी पार्षदों ने उज्जैन पहुंचकर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम से मुलाकात करके भाजपा की परिषद व सीएमओ सीएस जाट की कार्यप्रणाली की शिकायत की। गौरतलब है कि सोमवार भाजपा परिषद ने कांग्रेसी पार्षदों के विरोध और वाकआऊट के बावजूद 48 मे से 47 प्रस्ताव बहुमत के आधार पर पास कर लिए थे। शिकायत […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved