• img-fluid

    महाकाल क्षेत्र में बाहर से आने वाले भिखारियों की संख्या बढ़ी

  • July 02, 2023

    • प्रतिदिन अपने वाहनों और ट्रेन से आते हैं भिखारी-सावन में रहेगी बाहरी भिखारियों की भीड़

    उज्जैन। महाकाल के आसपास भिखारियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और इनमें से अधिकांश बाहर से आने वाले भिखारी है, जो प्रतिदिन ट्रेनों और अपने निजी वाहनों से आते हैं और रात में निकल जाते हैं। अब सावन मास शुरू होने वाला है और इनकी संख्या में दो गुना वृद्धि हो जाएगी। महाकाल क्षेत्र के बाहर पूरे साल ही भिक्षावृत्ति वालों का मजमा रहता है और सावन में इनकी संख्या दो से तीन गुना बढ़ जाती है। ये भिक्षुक श्रद्धालुओं के पीछे पड़ जाते हैं जब तक कि वो उन्हें कुछ दे नहीं देता है। ऐसे में यहाँ पर व्यवस्था सुधारना पुलिस की जिम्मेदारी रहती है लेकिन इन्हें यहाँ से हटाया नहीं जा रहा।


    अधिकांश भिखारी बाहरी शहरों से आते हैं और कई तो खुद के वाहन से यहाँ भिक्षावृत्ति करने पहुँचते हैं। ट्रेनों से भी बड़़ी मात्रा में भिखारियों का आना बना रहता है। अभी सावन मास शुरू होने वला है और यहाँ भीख मांगने वालों की संख्या दो से तीन गुना बढ़ जाएगी और इनमें से कई अपराधिक घटनाएँ जिनमें चोरी और मोबाईल चोरी करने वाले भी रहते हैं जो वारदात कर रफू चक्कर हो जाते हैं। सावन शुरू होने से पहले ही पुलिस को भिखारियों की धरपकड़ कर उनके नाम पते दर्ज करने का काम शुरू कर देना चाहिए।

    Share:

    पूर्वोत्तर से आए विस्तारक सात दिन तक बूथों को मजबूत करने का काम करेंगे

    Sun Jul 2 , 2023
    भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने विस्तारकों की बैठक को किया सम्बोधित उज्जैन। भाजपा ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत नागालैंड व अंडमान निकोबार व अन्य राज्यों से आए विस्तारक सात दिनों तक नगर के 9 मंडलों में रणनीति के तहत काम करेंगे। प्रत्येक विस्तारक को एक मंडल की जिम्मेदारी दी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved