• img-fluid

    सर्व ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

  • June 09, 2023

    • निर्धन ब्राह्मण विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की मांग

    नागदा। ब्राह्मण समाज द्वारा निर्धन एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए इंदौर से शुरू हुए पंडित विकास अवस्थी के संयोजन में प्रदेश भर में आंदोलन किया जा रहा है। उसी तारतम्य में निर्धन छात्रवृत्ति आंदोलन के तहत गुरुवार को नागदा में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष गोस्वामी को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा गया। समाज संरक्षक गुलजारीलाल त्रिवेदी ने कहा कि छात्रवृत्ति नहीं देकर समाज के विद्यार्थियों की प्रतिभा को कुंठित किया जा रहा है।


    अत: शीघ्र ही शासन द्वारा छात्रवृत्ति लागू की जाना चाहिए अन्यथा मांग को उग्र आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। संरक्षक गुलजारीलाल त्रिवेदी, अध्यक्ष आनंद दिक्षित, सर्व ब्राह्मण समाज युवा विंग अध्यक्ष निलेश मेहता, सुरेश उपाध्याय, राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी, युवा वाहिनी अध्यक्ष हेमंत तिवारी, युवा वाहिनी महिला मंडल अध्यक्ष वर्षा मेहता, पुरुषोत्तम सारस्वत, वीरेंद्र दुबे, रोहित व्यास, यशेष वशिष्ठ, यशवंत शर्मा, अभिभाषक पूर्वी शर्मा, मानसी दवे आदि बड़ी संख्या में समाज जन महिला एवं युवा मौजूद रहे।

    Share:

    बमोरी में कॉलेज ,ग्वालटोली बांध को मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृत

    Fri Jun 9 , 2023
    बहना योजना, वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे मंत्री। 38.50 लाख की सड़क का भूमिपूजन किया। गुना। राज्य शासन के निर्देशानुसार लाड़ली बहना योजना के संबंध में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन बमोरी विधान सभा के समस्त ग्रामों में किया गया। इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया द्वारा द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved