• img-fluid

    जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स ने मनाया बच्चों के बीच स्थापना दिवस, कार्यक्रम हुआ

  • June 05, 2023

    महिदपुर। सजग ग्रुप महिदपुर सिटी के द्वारा 4 जून जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन के स्थापना दिवस पर मानव सेवा के सुकृत कार्यों के अंतर्गत परंपरानुसार रविवार को पिछड़े वर्ग के स्कूली बच्चों को गर्म केसरिया दूध के साथ फल, बिस्किट वितरण किया गया।



    साथ ही सजग ग्रुप प्रति वर्ष उक्त बच्चों को कॉपी, पेन, कंपास के साथ स्कूली बैग स्कूल खुलने के प्रथम सप्ताह में वितरण करेगा। उपस्थित जन समुदाय और बच्चों में हर्ष और उल्लास का वातावरण था। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव शैलेष कोचर, ग्रुप अध्यक्ष विनोद जैन एडवोकेट, उपाध्यक्ष पंकज मेहता, प्रमोद आंचलिया, सचिव अभिषेक बुरड़, बंटी सकलेचा, मनीष पोखरना उपस्थित रहे। मानव सेवा के उक्त आयोजन में ग्रुप के ऊर्जावान सदस्य बंटी सकलेचा की प्रमुख भूमिका रही। उक्त जानकारी ग्रुप प्रवक्ता निलेश ओस्तवाल ने दी।

    Share:

    तेज आंधी से मकानों की दीवारें गिरी, चद्दर उड़े

    Mon Jun 5 , 2023
    खेड़ाखजूरिया। शनिवार को शाम 4 और 5 बजे के बीच चली तेज आंधी से कई मकानों के चद्दरें उड़ गई व कई मकानों की दीवारें गिर गई। आंधी इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर पेड़ व डालियाँ टूट कर जमीन पर गिर गई। गनीमत रही कि आसपास जनहानि नहीं हुई है। समीपस्थ ग्राम पाड़ीखेड़ा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved