• img-fluid

    मप्रः धीरज पटेरिया फिर भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

  • May 30, 2023

    भोपाल (Bhopal)। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेरिया (Dheeraj Patria) अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा (BJP) में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan), पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में उन्हें सदस्यता दिलाई। इस दौरान गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Dr. Narottam Mishra) भी मौजूद रहे। पटेरिया ने 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

    मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा के समक्ष भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेता धीरज पटैरिया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने धीरज पटैरिया का घर वापसी कर अंगवस्त्र पहनाया और मिठाई खिलाकर पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान जबलपुर के आशीष साहू ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मंच पर गौ पालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष अखिलेश्वरानंद गिरी, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, पार्टी के जबलपुर जिला अध्यक्ष प्रभात साहू उपस्थित थे। मंच का संचालन पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने किया।


    हम सभी को भाजपा सरकार बनाने में जुटना है: शिवराज
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि वर्षों से भाजपा के लिए समर्पित कार्यकर्ता रहे धीरज पटैरिया का पार्टी के मूल परिवार में स्वागत करता हूं। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पटैरिया ने मेरे साथ मिलकर पार्टी के काम को आगे बढ़ाया है। भाजपा परिवार में उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के युद्ध का नगाड़ा बज गया है। सेनाएं आमने-सामने हैं। इसलिए हम सभी को मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में जुटना है। कार्यकर्ताओं को परिश्रम की पराकाष्ठा कर जबलपुर जिले की सभी विधानसभा सीटों को जीतना हमारा संकल्प है।

    घर वापसी का विशेष आनंद और उत्साह: शर्मा
    विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि घर वापसी का अपना विशेष आनंद और उत्साह होता है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे धीरज पटैरिया ने अथक मेहनत और परिश्रम से युवा मोर्चा को आगे बढ़ाने का काम किया। परिस्थितिवश वे पार्टी से दूर हुए परंतु आज पुनः अपने पार्टी परिवार में प्रवेश कर रहे हैं, मैं उनका पार्टी में स्वागत करता हूं और उन्हें बधाई देता हूं। हम सभी मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने इस दौरान जबलपुर में हारी हुई सीटों पर विजयश्री दिलाने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।

    रघुनंदन शर्मा ने कहा कि हमें सैनिक बनकर मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को विजयश्री दिलाना है। प्रदेश में चुनाव की बिगुल बज गयी है। हम सभी को साथ मिलकर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने के लिए कृतसंकल्पित होना है।

    धीरज पटैरिया ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के समक्ष मेरी घर वापसी हुई है। मैंने वर्षो तक विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सेवा की है। भारतीय जनता पार्टी मेरा जीवन है। मैं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हॅू। उन्होंने कहा कि पार्टी मुझे जो दायित्व देगी उस पर खरा उतरूंगा और प्रदेश में सरकार बनाने के लिए जुटेंगे।

    Share:

    नेपाल के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा का मुख्य एजेंडा बिजली, व्यापार और हवाई मार्ग

    Tue May 30 , 2023
    काठमांडू (Kathmandu)। नेपाल (Nepal) के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उपाख्य प्रचंड (Prime Minister Pushpa Kamal Dahal Prachanda) ने अपनी भारत यात्रा (India trip) के एजेंडे के बारे में संसद को जानकारी दी। उन्होंने सोमवार को संसद को संबोधित करते हुए बताया कि बिजली (electricity), व्यापार (trade), हवाई मार्ग की अनुमति (air route permission) और सीमा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved