• img-fluid

    आंधी-तूफान में दीवार ढही, दंपति सहित बच्ची घायल

  • May 29, 2023

    फार्म हाउस की दीवार भी गिरी…घायल शख्स को अस्पताल पहुंचाया

    इंदौर। आंधी-तूफान से बेखबर होकर सो रहे दंपति और उनकी बच्ची पर दीवार गिर गई। उनका घर भी तहस-नहस हो गया। छत पर रखी सारी चद्दरें उड़ गईं।


    भवानी नगर बाणगंगा के रहने वाले भगत, उनकी पत्नी बबली और ढाई साल प्रियांशी को घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल रात को तीनों घर में सो रहे थे, इस बीच आंधी-तूफान के चलते पहले उनके घर की छत की चद्दरें उड़ीं और बाद में दीवार भरभराकर गिर गई। पड़ोसियों की मदद से सभी को घर से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना तेजाजी नगर में भी हुई। मछली फार्म खंडवा रोड पर दीवार गिरने के चलते जितेंद्र पिता श्रीनाथ पंवार घायल हो गया। उसे भी इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Share:

    जेल से छूटे बदमाशों पर पुलिस का अंकुश नहीं, शहर में कर रहे चोरियां

    Mon May 29 , 2023
    पांच दिन में दो गैंग पकड़ाईं, सात चोरियों का खुलासा इंदौर। शहर में चोरी की रोजाना चार से पांच घटनाएं हो रही हैं। ये चोरियां जेल से छूटे बदमाश कर रहे हैं। इसका प्रमाण पांच दिन में पुलिस के हाथ लगी दो गैंग हैं, जिनसे सात चोरियों का खुलासा हुआ है। दोनों गैंग के सरगना […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved