• img-fluid

    IAS Swatantra Kumar Singh की बिना विभाग के मंत्रालय में पोस्टिंग

  • May 15, 2023

    • सुशासन संस्था के हॉस्टल खाली करने का नोटिस जारी करना पड़ा महंगा

    भोपाल। राज्य शासन ने 2007 बैच के आईएएस अधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह का छुट्टी के दिन तबादला आदेश जारी कर मंत्रालय में पदस्थ कर दिया है। शासन ने फिलहाल स्वतंत्र कुमार से सारे काम छीन लिए हैं। स्वतंत्र कुमार सिंह के तबादले को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान के हॉस्टल खाली कराने को लेकर नोटिस जारी करने से जोड़कर बताया जा रहा है। हालांकि इसको लेकर अभी तक प्रशासनिक स्तर पर किसी ने पुष्टि नहीं की है।
    तबादले के बाद खुद स्वतंत्र कुमार सिंह कुछ भी कहने से बच रहे हैं। हालांकि सचिवालय सूत्रों ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान के हॉस्टल में कुछ लोग रहते हैं। हॉस्टल में अवांधित गतिविधियों की सूचना मंत्रालय तक पहुंची थी। इसके बाद स्वतंत्र कुमार सिंह ने मंत्रालय के मौखिक निर्देश पर हॉस्टल खाली करने का नोटिस जारी कर दिया। बाद में यह मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा। शनिवार देर शाम स्वतंत्र कुमार सिंह से सारे काम छीनकर मंत्रालय में बिना काम के सचिव पदस्थ कर दिया है। राज्य के प्रशासनिक गलियारों में यह तबादला चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में मंत्रालय में पांचवी मंजिल पर बैठने वाले कुछ अफसरों के बीच टकराव की स्थिति बनी है।



    स्वतंत्र कुमार सिंह के पास सह संचालक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, सदस्य राज्य योजना आयोग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का दायित्व था। सुशासन संस्थान का प्रभार एक महीने ही मिला था। शनिवार देर रात राज्य शासन ने तबादला आदेश जारी कर सारे काम छीन लिए हैं।

    Share:

    मध्यप्रदेश में आतंकवाद पनपने नहीं देंगे

    Mon May 15 , 2023
    धर्मांतरण का प्रयास करने वाले संगठन पर की गई प्रभावी कार्रवाई भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश की धरती पर धर्मांतरण नहीं होने दिया जाएगा। धर्मांतरण के प्रयास करने वाले संगठनों पर प्रभावी कार्रवाई की गई है। आतंकवाद को कुचलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री आज स्मार्ट उद्यान […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved