img-fluid

Segway मार्केट में लॉन्‍च किया अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 90km

April 23, 2023

नई दिल्ली (New Delhi) । Segway ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में लेटेस्ट एडिशन Kickscooter GT2P लॉन्च किया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ सकता है। कंपनी का कहना है कि इसे 0 से 48 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में केवल 4 सेकंड का समय लगता है। सिंगल चार्ज में इसे 90 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी कीमत और फीचर्स की जानकारी नीचे दी जा रही है।


Segway Kickscooter GT2P कीमत व उपलब्‍धा (price, availability)
Segway Kickscooter GT2P को कंपनी ने यूरोपियन मार्केट में उतारा है। इसकी कीमत 2999 यूरो (लगभग 2 लाख 73 हजार रुपये) है। अन्य मार्केट्स में इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

Segway Kickscooter GT2P फीचर्स (features)
Segway Kickscooter GT2P में 6kW की मोटर दी गई है जो इसे 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर दौड़ा सकती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 1WD, या 2WD के ऑप्शन के साथ आता है। इसके अलावा इसमें बूस्ट मोड भी दिया गया है। साथ ही यह ईको मोड, पार्क मोड और वॉक मोड में भी चलाया जा सकता है। इसमें OLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें राइड से जुड़ी जानकारी जैसे स्पीड, बैटरी लेवल आदि को देखा जा सकता है।

चूंकि इसमें 1,512Wh की पावरफुल बैटरी है, तो यह 30% तक खड़ी चढ़ाई पर चल सकता है। इसमें 11 इंच के ट्यूबलेस टायर हैं। कंपनी का कहना है कि ये टायर सेल्फ हीलिंग हैं, यानि कि इन्हें मेंटेनेंस की जरूरत नहीं पड़ेगी। इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट और रियर में डुअल आर्म वाला सस्पेंशन दिया गया है जिससे राइड आरामदायक हो जाती है। फ्रंट में यह 9W LED लाइट के साथ आता है। रियर में ब्रेक लाइट्स और टर्न इंडिकेटर भी मौजूद हैं। EV का वजन 52.6kg है। यह 150 किलो तक वजन के साथ चलाया जा सकता है।

Share:

रीवा, पटना, प्रयागराज और शिप्रा समेत कई ट्रेनें मक्सी-गुना होकर चलेंगी

Sun Apr 23 , 2023
निशातपुरा में विभिन्न कार्यों के लिए 6 मई तक बदले गए रूट इंदौर। निशातपुरा यार्ड (Nishatpura Yard) में तीसरी लाइन और नॉन/प्री नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण 6 मई तक इस रूट से होकर गुजरने वाली कई गाडिय़ों के रूट बदले गए हैं। इनमें इंदौर से चलने वाली रीवा, पटना, प्रयागराज और शिप्रा (हावड़ा) एक्सप्रेस […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
सोमवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved