• img-fluid

    भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना अमेरिका, चीन दूसरे स्थान पर

  • April 17, 2023

    -वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का अमेरिका के साथ कारोबार 8 फीसदी बढ़ा

    नई दिल्ली (New Delhi)। भारत (India) का अमेरिका (America) के साथ वित्त वर्ष 2022-23 में सबसे ज्यादा व्यापार (Highest business in the financial year 2022-23) हुआ है। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार करीब आठ फीसदी (Bilateral trade increased by almost eight percent) बढ़कर 128.55 अरब डॉलर ($ 128.55 billion) हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में यह 119.5 अरब डॉलर रहा था। इस दौरान दोनों देशों में आर्थिक संबंध और मजबूत हुए हैं। वहीं, इस मामले में चीन दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।


    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2022-23 में 7.65 फीसदी की वृद्धि के साथ 128.55 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 119.5 अरब डॉलर रहा था, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में यह सिर्फ 80.51 अरब डॉलर था।

    आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारत से अमेरिका को निर्यात 2.81 फीसदी वृद्धि के साथ 78.31 अरब डॉलर हो गया, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 76.18 अरब डॉलर रहा था। वहीं, भारत में अमेरिका से आयात भी इस दौरान 16 फीसदी वृद्धि के साथ 50.24 अरब डॉलर हो गया। दूसरी ओर, वित्त वर्ष 2022-23 में भारत और चीन का व्यापार 1.5 फीसदी गिरावट के साथ 113.83 अरब डॉलर का रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में 115.42 अरब डॉलर था।

    मंत्रालय के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारत से चीन को होने वाला निर्यात 28 फीसदी गिरावट के साथ 15.32 अरब डॉलर रह गया है। हालांकि, इस दौरान चीनी से होने वाला आयात 4.16 फीसदी वृद्धि के साथ 98.51 अरब डॉलर हो गया। भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा वित्त वर्ष 2022-23 में बढ़कर 83.2 अरब डॉलर हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 72.91 अरब डॉलर था। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    पंच क्रांति के जरिए मप्र सरकार करेगी समाज के सभी वर्गों का कल्याणः मुख्यमंत्री चौहान

    Mon Apr 17 , 2023
    – समाज की सभी पिछड़ी जातियों के कल्याण के लिये बनाए जाएंगे अलग-अलग बोर्ड भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan)ने रविवार को “आम्बेडकर महाकुंभ” (Ambedkar Mahakumbh”) में कहा कि यहां हम प्रदेश के विकास (Development of the state ) और समाज के सभी वर्गों के कल्याण (welfare of all sections […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved