जामताड़ा (Jamtara)। झारखंड के जामताड़ा (Jamtara) में एक अनोखी घटना घटी। यहां, काली पूजा कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों (bees) के हमले में 10 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं गीत गा रही है और आसपास हजारों की संख्या में मधुमक्खियां भिनभिना रही हैं। इस दौरा महिलाओं ने सिर और चेहरे को साड़ी से ढंक रखा है।
महिलाओं ने साड़ी से बचाई अपनी जान
हालांकि, महिलाओं द्वारा साड़ी से चेहरा ढंकने का ये नुस्खा काम नहीं आया। मधुमक्खियों का हमला इतना तेज था कि लोगों को नदी और तालाब (Pond) में कूदकर जान बचानी पड़ी। बावजूद इसके मधुमक्खियों के हमले में 10 लोग घायल हो गए जिनमें से 3 की स्थिति गंभीर है। गंभीर रूप से घायल किशोर राय, मनोज राय और बास्की राय का निजी नर्सिंग होम में इलाज जारी है।
अगरबत्ती के धुएं से भड़क गई मधुमक्खियां
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना जामताड़ा थानाक्षेत्र के गोपालपुर गांव की है। गांव में ग्राम काली की पूजा होने वाली थी। ग्रामीण काली मंदिर (Kali Mandir) के पास पूजा करने के लिए इकट्ठा हुए थे। पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाई गई। जैसे ही अगरबत्ती का धुआं वातावरण में फैला, पेड़ पर बने छत्ते से मधुमक्खियां निकल आईं और भिनभिनाने लगी। वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। लोगों ने खुद को बचाने के लिए नदी और तालाब में छलांग लगा दी। महिलाओं ने सिर और चेहरे को साड़ी और चादर से ढंक लिया लेकिन तब तक 10 लोग घायल हो चुके थे।
©2024 Agnibaan , All Rights Reserved