• img-fluid

    कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने किया परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण

  • March 28, 2023

    सीहोर। जिले में कक्षा पांचवी तथा आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग तथा संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के दौरान राज्य शिक्षा केन्द्र के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। साथ ही परीक्षाओं के व्यवस्थित ढंग से संचालन के लिए अधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर प्रतिदिन स्कूल शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।


    कक्षा पाँचवीं-आठवीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं में जिलेभर से कक्षा 5वीं के कुल 23541 विद्यार्थी एवं 8वीं के कुल 23600 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे है। इन परीक्षाओं के लिए जिले में कुल 238 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर डाइट प्राचार्य डॉ. अनिता बडग़ुजऱ्र ने सीहोर के मण्डी स्थित सैंट मैरी स्कूल परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र पर दो-ढाई माह पूर्व दुर्घटना में घायल हुए छात्र हर्षवर्धन राजपूत द्वारा बिस्तर पर लेटकर एवं सहायक की सहायता से परीक्षा दी जा रही है। परीक्षार्थी के लिए परीक्षा केन्द्र पर राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशों के तहत परीक्षा की व्यवस्था की गई है तथा उत्तर लिखने के लिए सहायक उपलब्ध कराया गया है।

    Share:

    नपा का 318 करोड़ से अधिक का बजट पास, बहेगी विकास की गंगा

    Tue Mar 28 , 2023
    शहर के सर्वांगीण विकास का बजट बनाया गया है : नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर सीहोर। शहर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का बजट बनाया गया है। इसमें नागरिकों की हर सुविधा का ध्यान रखा गया है। करीब 318 करोड़ से अधिक के बजट में सबसे ज्यादा 69 करोड़ अमृत योजना मिशन 2.0 के तहत खर्च होंगे। उक्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved