• img-fluid

    बीते 40 बरस… नैन गए तरस…

  • March 24, 2023


    कुदरत कुछ इस तरह साथ देती है… लेने से पहले सम्हलने, संवरने की सौगात भी देती है… उन्होंने अखबार ही नहीं चलाया, हमें काबिल भी बनाया… वो संघर्ष के योद्धा थे और हम उनके दृष्टा… वो जूझते रहे, लड़ते रहे… जब यह शहर ही नहीं पूरा देश दोपहर के अखबार से परिचित नहीं था… खबरों की भूख सीमित थी… जानकारियों का दायरा सिमटा हुआ था… सुबह के अखबार तृप्ति का साधन थे… इससे आगे सोच विराम हो जाती थी… जरूरतें बाकी नहीं रह जाती थीं… लेकिन तब अग्निबाण के प्राण पुरुष के जेहन में जलजला उठा… शहर को एक नई सोच से रूबरू कराने का जज्बा उठा… सुबह के अखबारों की परिपाटी प्रचलन और प्रतिस्पर्धा से हटकर अखबारों की दुनिया को एक नन्हा अखबार सौंपने की ललक में नरेशचंद्रजी चेलावत नाम की शख्सियत ने शहर में पहला शाम के अखबार का पौधा रोपा… पौधे के लिए लगन की माटी… क्षमताओं की उर्वरा… संघर्ष की बरसात और स्वयं के प्राणों की वायु ही तो थी… जेल से फक्कड़, पर उम्मीदों के अक्खड़… स्वभाव के श्रमजीवी और संस्कारों के योद्धा ने एक अलख जगाई… घर-घर जाकर गुहार लगाई… हर दरवाजे पर दस्तक दी… अपनी सोच की समझ बताई… किसी ने स्वीकारा, किसी ने नकारा… मगर वो पीछे नहीं हटे… जमकर डटे और अग्निबाण राह पकड़ता चला गया… विश्वास की ऊर्जा से सराबोर लगन, परिश्रम और श्रम से सिंचित सच की पंखुडिय़ों से पल्लवित अग्निबाण आज आपके हाथों में है तो उसमें दर्पण हमारे प्राणपुरुष नरेशचंद्रजी चेलावत का है… वो समग्र हैं… वो समर्थ हैं… वो साक्षी हैं… वो नहीं हैं पर यहीं हैं… उन्हें प्रणाम… उनका महाप्रयाण भी इसी स्वरूप में साक्षी रहेगा… हम आपकी उम्मीदों के साथ चलेंगे… सच के लिए अड़ेंगे… निष्पक्ष रहेंगे… यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी… उनके लिए यही सच्ची भावना रहेगी, आपके लिए… उनके 40वें स्मृति दिवस पर गर्वमयी गौरवशाली स्मृतियां…

    Share:

    राहुल गांधी का अहंकार बड़ा और समझ छोटी, उन्होंने OBC समाज का किया अपमान- जेपी नड्डा

    Fri Mar 24 , 2023
    नई दिल्लीः मोदी सरनेम मानहानि केस में कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने और 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद से भाजपा लगातार उन पर हमलावर है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को सिलसिलेवार ट्वीट के जरिए पूर्व कांग्रेस […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved