• img-fluid

    पेसा समन्वयकों की नियुक्ति में गड़बड़ी को लेकर जयज का भोपाल में जमावड़ा

  • March 11, 2023

    • राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा

    भोपाल। प्रेदश में आदिवासी क्षेत्रों में पेसा कानून को लेकर जागरुकता अभियान चलाने और क्रियान्वयन के लिए पेसा समन्वयकों की नियुक्तियां की गई है। इन नियुक्तियों को लेकर आदिवासी संगठन ‘जयसÓ के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल रखा है। जयस के राष्ट्रीय संरक्षक और मनावर विधायक डॉ.हीरालाल अलावा ने प्रदेश भर में पेसा ब्लॉक समन्वयकों की नियुक्ति में हुई गड़बड़ी को लेकर आज 11 मार्च को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने को कहा है। जयस कार्यकर्ता आज प्रदेश भर में ज्ञापन देकर नियुक्ति रद्द करने की मांग करेंगे।
    जयस के मीडिया प्रभारी मायाराम अवाया ने कहा- पेसा एक्ट में ब्लॉक कॉर्डिनेटर के लिए सरकार ने आउटसोर्स के जरिए सेडमैप से वेकैंसी निकाली गई थी। 89 ब्लॉक में लाखों युवाओं ने फार्म डाले थे। उसकी मेरिट लिस्ट बनी थी। इसके बाद युवाओं को मेरिट लिस्ट के आधार पर युवाओं को इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर आए और अगले ही दिन उसे अचानक स्थगित कर दिया गया। जब पेसा एक्ट लागू हुआ और नियुक्त हुए लोगों की लिस्ट आई तो उसमें बीजेपी आरएसएस से लोगों की नियुक्ति हुई है। अगर सरकार को इस तरह से आरएसएस के लोगों की नियुक्ति करनी थी तो उन्हें अपने पार्टी फंड से पैसे देने चाहिए। पेसा के ब्लॉक कॉर्डिनेटर्स में कई अयोग्य लोगों का चयन किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर सही तरीके से नियुक्ति कर युवाओं का चयन किया जाए।

    सैडमैप ने रोक दी थी भर्ती प्रक्रिया
    89 आदिवासी विकासखंडों में पेसा समन्वयकों की नियुक्ति के लिए पंचायती राज संचालनालय ने आउटसोर्स के जरिए पेसा ब्लॉक कॉर्डिनेटर की भर्ती सैडमैप के जरिए कराई है। बीते 8 फरवरी को सैडमैप ने इंटरव्यू की प्रक्रिया को होल्ड कर दिया था। इसके बाद जो चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी हुई उसको लेकर जयस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इसमें बीजेपी और आरएसएस के कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। इंटरव्यू कैंसिल करने की सूचना सैडमैप की ओर से जारी की गई थी। जयस कार्यकर्ताओं का आरोप है इसके बाद बैकडोर से बीजेपी-आरएसएस के कार्यकर्ताओं को नियुक्त कर दिया गया। इंटरव्यू कैंसिल करने की सूचना सैडमैप की ओर से जारी की गई थी। जयस कार्यकर्ताओं का आरोप है इसके बाद बैकडोर से बीजेपी-आरएसएस के कार्यकर्ताओं को नियुक्त कर दिया गया।

    सैडमैप ने अपने पत्र में दी इंटरव्यू होल्ड करने की सूचना
    8 फरवरी 2022 को उद्यमिता विकास केन्द्र (सैडमैप) द्वारा एक सूचना जारी की गई। इस पत्र में लिखा था वर्तमान में सैडमैप आउटसोर्सिग आधार पर पंचायत राज संचालनालय मध्यप्रदेश की योजना राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अंतर्गत कोऑर्डिनेटर हेतु 890 आवेदकों के 1.10 अनुपात में कुल 89 पद हेतु दिनांक 10 नवंबर 2022 को होने वाले साक्षात्कार किसी अपरिहार्य कारण से आयोजित साक्षात्कार तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक स्थगित किये जाते हैं।

    Share:

    नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा से परिचित ने किया बलात्कार

    Sat Mar 11 , 2023
    एक ही शहर का होने के कारण दोनों के बीच हुआ था परिचय भोपाल। एक ही शहर के होने के कारण नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा की पहचान एक युवक से हो गई। प्रेम-प्रसंग हो जाने के बाद दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। करीब चार साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद पिछले […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved