• img-fluid

    विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का वॉर रूम तैयार

  • March 11, 2023

    • पीसीसी भवन के बेसमेंट से चलेगा कैपेंन

    भोपाल। प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस का वॉर रूम तैयार हो गया है। पहली बार है कि कांग्रेस का बार रूम पीसीसी से चलेगा। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बेसमेंट का सालों बाद जीर्णाेद्धार कराया गया है। जो पूरी तरह से सजकर तैयार हो गया है। बेसमेंट से में ही प्रवक्ताओं से लेकर संगठन के सभी प्रकोष्ठ एवं विभागों के पदाधिकारियों के लिए कक्ष आवंटित कर दिए गए हैं। कुछ पदाधिकारियों ने कक्ष में बैठना भी शुरू कर दिया है।
    पीसीसी भवन का बेसमेंट आमतौर पर चुनावी सामग्री या फिर अन्य सामान रखने के काम आता रहा है। सालों से इसका उपयोग नहीं हो रहा था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसका जीर्णाद्वार कराया है। इसके लिए महीनों से भवन के बेसमेंट में काम चल रहा था। मजेदार बात यह है तीन मंजिला प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के भवन का बेसमेंट एकदम चकाचक हो गया है। बेसमेंट में जाते ही अलग सा नजारा दिखाई देता है। यहां लंबी गैलरी है। जगह-जगह टेवल एवं कुर्सी रखी गई हैं। साथ ही पदाधिकारियों के लिए कक्ष आवंटित कर उनके नाम की तख्ती भी टांग दी गई है। चुनावी की दृष्टि से कांग्रेस का पूरा काम बेसमेंट से होगा।


    वास्तु के अनुसार किया तैयार
    पीसीसी सूत्रों ने बताया कि भवन के बेसमेंट में नया निर्माण कार्य वास्तु के अनुसार कराया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस भवन में एक दिशा में बनी टॉयलेट को हटाया गया था। साथ ही प्रवेश एवं निकास के लिए बंद दरवाजे को खेाला गया था। पीसीसी चीफ कमलनाथ इसी दरवाजे से ही कार्यालय आते एवं जाते हैं। पिछले चुनाव से पहले पीसीसी भवन में वास्तु के अनुसार कराए गए निर्माण कार्य के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। अब एक बार फिर कांगे्रस मुख्यालय में वास्तु के अनुसार निर्माण कार्य कराया गया है। जिसमें बेसमेंट की दशा एवं दिशा को सुधारा गया है।
    फोटो इन्फो से

    Share:

    महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी लाड़ली बहना योजना

    Sat Mar 11 , 2023
    मुख्यमंत्री ने शिवपुरी में लाड़ली बहना संवाद एवं पर्यटन संवर्धन कार्यक्रम में कहा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी प्रवास के दौरान लाड़ली बहना संवाद में कहा कि हाल ही में घोषित की लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। मध्यप्रदेश की धरती पर पहले बेटी के जन्म को अभिशाप समझा जाता था, अब […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved