• img-fluid

    शिवराज के जन्मदिन पर जंबूरी मैदान पर लॉच होगी लाडली बहना योजना

  • March 04, 2023

    • प्रदेश की लाख लाख महिलाएं बनेंगी साक्षी

    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना गरीब बहनों के जीवन में सकरात्मक बदलाव लाएगी। यह अति महत्वपूर्ण योजना है। इसे जमीन पर क्रियान्वित करने के लिए सभी को जुटना है। यह योजना मुख्यमंत्री के जन्मदिन 5 मार्च को राजधानी के जंबूरी मैदान पर लांच होने जा रही है। इस दौरान प्रदेश भर से लाख से ज्यादा महिलाएं जुटेंगी। जो योजना लांचिंग की साक्षी बनेंगी।
    मुख्यमंत्री चौहान कार्यक्रम में स्वयं एक बहन का प्रपत्र भरवा कर उपस्थित बहनों को योजना की जानकारी प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महिला-बाल विकास विभाग ने जिला स्तर पर योजना के क्रियान्वयन के लिए विस्तृत निर्देश भेजे हैं। बहनों के प्रपत्र भरवाने के दौरान बैंक खाते को आधार से लिंक करवाने, आधार एनरोलमेंट और उसके अपडेशन के साथ अन्य तकनीकी आवश्यकताओं की पूर्ति के बारे में भी बताया गया है। प्रपत्र भरवाने वाले अमले को इस कार्य का पूर्ण प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे वे योजना के लिए पात्र बहनों की समुचित सहायता कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहुआयामी और एक मिशन है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की सामान्य वर्ग की गरीब बहनों के साथ ही अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की बहनों को न्याय देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाएँ अब इस योजना से आर्थिक उन्नयन प्राप्त कर परिवार के स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने की प्रक्रिया में प्रभावी होंगी।


    हर वार्ड में लगेंगे कैंप
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में इस माह प्रत्येक वार्ड और ग्राम स्तर पर होने वाले शिविरों में बहनें एकत्र होंगी। योजना की तैयारियों में कहीं से कोई गड़बड़ी की शिकायतें न आएँ। प्रशासनिक अमला मिशन मोड में कार्य करें। कोई भी पात्र बहनें छूटे नहीं। फार्म भरने की प्रक्रिया सरल हो। जन-प्रतिनिधि भी सहभागी बनें। प्रपत्र भरवाने के कार्य में पूरी पारदर्शिता हो। उल्लेखनीय है कि योजना से गरीब वर्ग की महिलाएँ प्रतिमाह 1000 रूपए प्राप्त करेंगी। योजना के लिए पात्रता संबंधी जिला स्तर तक पूरा विवरण भेजा गया है।

    Share:

    अनुराधा को इंदौर में मिलेगा शक्ति अवार्ड, मनीष जैन को भुवन भूषण देवलिया सम्मान

    Sat Mar 4 , 2023
    बारे दुनिया में रहो ग़म-ज़दा या शाद रहो ऐसा कुछ कर के चलो याँ कि बहुत याद रहो। कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पे इंदौर का वुमंस प्रेस क्लब मआशरे में अनूठे काम कर रहीं मस्तूरात (महिलाओं) को एजाज़ (अवार्ड) से नवाजेगा। ये लगातार सातवां बरस है जब वुमंस प्रेस क्लब समाज के मुख्तलिफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved