• img-fluid

    खेलो इंडिया में अच्छा प्रदर्शन करने वाले MP के खिलाड़ी होंगे सम्मानितः CM शिवराज

  • February 12, 2023

    – खिलाड़ियों ने दिखाया जोश और हिन्दुस्तान का दिल धड़काया
    – मध्यप्रदेश ने 39 स्वर्ण पदक प्राप्त किए
    – भोपाल के बोट क्लब पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स का हुआ रंगारंग समापन

    भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि मध्यप्रदेश में खिलाड़ियों (players in Madhya Pradesh) को भरपूर सुविधाओं के साथ सम्मान भी दिया जाएगा। खेलो इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन (Outstanding performance in Khelo India) करने वाले खिलाड़ी एक पृथक कार्यक्रम में पुरस्कृत और सम्मानित किए जाएंगे। पिछले खेलो इंडिया गेम्स में देश में 8वें क्रम पर रहने वाले मध्यप्रदेश ने अब तीसरे क्रम पर स्थान बनाया है। यह गर्व और गौरव का विषय है।


    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में प्रत्येक क्षेत्र में विकास हुआ है। इसमें खेल क्षेत्र भी शामिल है। खेलों के लिए बजट राशि बढ़ाई गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने इन खेलों के आयोजन के लिए मध्यप्रदेश पर भरोसा किया। मध्यप्रदेश उमंग और उत्साह में डूबा रहा। खिलाड़ियों ने जोश दिखाया और हिन्दुस्तान का दिल धड़काया। मध्यप्रदेश में 13 दिन खेलमय वातावरण था।

    मुख्यमंत्री चौहान शनिवार देर शाम को भोपाल में बड़े तालाब स्थित बोट क्लब पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मैडल प्राप्त करने वाले और भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलो इंडिया में ओवर ऑल चैम्पियन महाराष्ट्र विशेष बधाई का पात्र है। हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा है। मध्यप्रदेश भी तीसरे क्रम पर आया है। मध्यप्रदेश, हरियाणा से थोड़ा ही पीछे रहा। मध्यप्रदेश ने 39 स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

    खेलो इंडिया में 40 प्रतिशत बेटियों की भागीदारी महत्वपूर्ण
    उन्होंने कहा कि एक समय मध्यप्रदेश का खेलों में कोई विशेष नाम नहीं था। देव कुमार मीणा ने राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है। खेलो इंडिया में 40 प्रतिशत बेटियों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। मलखम्भ, एथलीट और वाटर स्पोटर्स में मध्यप्रदेश का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।

    खिलाड़ियों की मंजिल अब एशियाड और ओलिंपिक
    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 19 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रोत्साहनकारी रहे। अब इन खेलों में सफल हुए खिलाड़ियों को अपनी मंजिल की ओर बढ़ना है। इनकी मंजिल अब एशियाड, कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलिंपिक हैं। इन सभी में खिलाड़ियों को पदक जीतना है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, स्पोर्टस एथारटी ऑफ इंडिया और खेल विभाग की संपूर्ण टीम बधाई की पात्र है। खिलाड़ियों ने जोश, जिद और जुनून का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री चौहान ने खिलाड़ियों को निरंतर विजय प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएँ दी।

    मप्र की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री चौहान ने मलखम्भ जैसे खेलों को महत्व देते हुए राज्य खेल के रूप में पहचान दिलाने का कार्य किया। मध्यप्रदेश सभी खेलों को प्रोत्साहित करने में आगे है। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मेजबानी दी। उनका स्वपन है खेलों के माध्यम से देश को एक स्थान पर सम्मिलित और एकत्रित किया जाए। मध्यप्रदेश के खेल प्रशिक्षक, खेल अधिकारी और खेल विभाग की टीम बधाई की पात्र है। दो दर्जन से अधिक खेलों की गतिविधियाँ 8 शहरों में हुईं। कई पारम्परिक खेलों को भी मंच मिला है।

    भोपाल के बोट क्लब पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के समापन समारोह में केंद्रीय खेल, युवा कार्य और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर केंद्रीय खेल, युवा कार्य एवं गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक और पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित और ओलिंपियन शूटिंग खिलाड़ी गगन नारंग उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश की प्रमुख सचिव खेल दीप्ति गौड़ मुखर्जी और खेल संचालक रवि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, विद्यार्थी, खेल प्रेमी नागरिक और युवा उपस्थित रहे।

    समापन कार्यक्रम में नन्हे बांसुरी वादक अनिरवन रॉय की प्रस्तुति हुई। एक भारत-श्रेष्ठ भारत विषय पर फिल्म प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री चौहान और केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया। समारोह में गेम्स के एंथम “हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो” पर डांस परफॉर्मेंस भी हुआ। अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुई। खेलो इंडिया की गतिविधियों में सहयोग के लिए भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य उपक्रमों का आभार व्यक्त किया गया। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    रविवार का राशिफल

    Sun Feb 12 , 2023
    युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.53, सूर्यास्त 05.55, ऋतु – बसंत   फाल्गुन कृष्ण पक्ष सप्तमी, रविवार, 12 फरवरी 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।   मेष राशि […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved