• img-fluid

    सूरज का एक बड़ा हिस्सा टूटकर अलग हो गया! वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा

  • February 10, 2023

    नई दिल्ली। सूरज (Sun) के बारे में वैज्ञानिकों (scientists) ने चौंकाने वाला दावा किया है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि सूरज का एक बड़ा हिस्सा टुकड़ा टूटकर अलग हो गया है। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (james webb space telescope) ने सूरज के टूटने की यह घटना देखी है। इस दावे के बाद दुनियाभर के वैज्ञानिक सहमे हुए हैं। अंतरिक्ष वैज्ञानिक (space scientist) अब इसके बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा करने और एक स्पष्ट तस्वीर पेश करने के लिए इस घटना का विश्लेषण कर रहे हैं।

    वैज्ञानिक यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसा कैसे हुआ। अंतरिक्ष मौसम वैज्ञानिक डॉ. तमिता शोव ने ट्विटर पर इसके फुटेज साझा किए हैं। उन्होंने कहा है कि एक हिस्सा प्रमुखता से फिलामेंट से अलग हो गया है और उत्तरी ध्रुव के चारों ओर एक विशाल ध्रुवीय भंवर के रूप में धूम रहा है। उन्होंने कहा, यहां 55 डिग्री से ऊपर सूर्य के वायुमंडलीय गतिकी को समझने की जरूरत है।


    सूर्य के टुकड़े के टूटने से पृथ्वी पर इसका क्या असर होगा यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, वैज्ञानिक इस दुर्लभ घटना पर अपनी निगरानी बनाए हुए हैं। एक स्पेस वेबसाइट के मुताबिक शक्तिशाली सौर फ्लेयर (solar flare) से सात फरवरी को प्रशांत महासागर में एक शॉर्टवेव रेडियो ब्लैकआउट भी हुआ था। बोल्डर, कोलोराडो में नेशनल सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक रिसर्च के एक उप निदेशक और सौर भौतिक विज्ञानी स्कॉट मैकिन्टोश ने समझाया कि हर सौर चक्र में एक बार सूर्य के 55 डिग्री अक्षांश के साथ कुछ अजीब होना असामान्य नहीं है। लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने इस नए भंवर जैसा कभी नहीं देखा था।

    Share:

    MP: भाजपा की विकास यात्रा को जनता ने रोका, विधायक से मांगा काम काज का हिसाब

    Fri Feb 10 , 2023
    दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह (Damoh) में विकास यात्रा लेकर बादीपुरा गांव (Badipura Village) जा रहे जबेरा के भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी (BJP MLA Dharmendra Singh Lodhi) का काफिला चोंरई वॉर्ड (Chorai Ward) के निवासियों ने रोक लिया और अपनी समस्या से अवगत कराते हुए उनसे पिछले साढ़े चार साल के कामकाज का हिसाब मांगा। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved