• img-fluid

    गौतम अडाणी फोर्ब्स की सूची में चौथे से सातवें पायदान पर खिसके

  • January 28, 2023

    – अडाणी की संपत्ति में दो दिनों में बड़ी गिरावट. 22.6 अरब डॉलर घटकर 96.6 अरब डॉलर हुई

    नई दिल्ली (New Delhi)। देश के सबसे अमीर शख्स गौतम अडाणी (India’s richest man Gautam Adani) की संपत्ति में पिछले दो दिनों में बड़ी गिरावट (Big drop in property in two days) दर्ज हुई है। दुनिया के अमीरों की सूची में टॉप 5 (Top 5 in the list of rich) की सूची से अडाणी बाहर हो गए हैं। फोर्ब्स रियलटाइम बिलेनियर की सूची में वे चौथे स्थान से खिसककर सातवें पायदान पर पहुंच गए हैं।


    फोर्ब्स रियलटाइम बिलेनियर की शुक्रवार को जारी सूची के मुताबिक गौतम अडाणी की संपति 22.6 अरब डॉलर घटकर 96.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। अडाणी की संपत्ति में यह गिरावट अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आने के बाद दर्ज की गई है। इस रिपोर्ट में अडाणी समूह के बही-खातों में गड़बड़ी की बात कही गई है।

    सूची के मुताबिक दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट 215 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। दूसरे पायदान पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क हैं, जिनकी संपत्ति 170.1 अरब डॉलर है। अमेजन के सह-संस्थापक जेफ बेजोस 122.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, भारत के दूसरे सबसे अमीर मुकेश अंबानी फोर्ब्स रियलटाइम बिलेनियर सूची में 83.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 10वें नंबर पर हैं।

    भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। शेयर बाजार में आज की गिरावट से निवेशकों के करीब 6.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बाजार की गिरावट में अडाणी समूह के शेयरों में बिकवाली का बड़ा योगदान है। दरअसल हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडाणी समूह कंपनियों में 20 फीसदी तक गिरावट की रही। समूह की प्रतिनिधि कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज 20 हजार करोड़ रुपये का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) आज ही लेकर आई थी। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    नर्मदा जयंती की पूर्व संध्या पर 11 हजार दीपों से हुई मां नर्मदा की महाआरती

    Sat Jan 28 , 2023
    – चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग के आहवान पर उमड़ा जन-सैलाब – पद-यात्रा कर नर्मदा परिक्रमा पार्क पहुँचे हजारों श्रद्धालु भोपाल (Bhopal)। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग (Minister Vishwas Kailash Sarang) के आह्वान पर नरेला विधानसभा (Narela Assembly) में नर्मदा जयंती (Narmada Jayanti) की पूर्व संध्या पर हजारों लोगों का जन-सैलाब (crowd of thousands) हाथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved