शिमला (Shimla)। लंबे समय से चल रही उठापटक के बीच आखिरकार हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) अपने मंत्रीमंडल का विस्तार (cabinet expansion) करने जा रहे हैं, किसे मौका देंगे और किसे नहीं यह तो आज शाम तक पता चल पाएगा।
मुख्यमंत्री श्री @jairamthakurbjp जी की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई। pic.twitter.com/crJp7bVsmN
— CMO HIMACHAL (@CMOFFICEHP) October 14, 2022
जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में हिमाचल विधानसभा के धर्मशाला में चल रहे शीतकालीन सत्र के बीच गुरूवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना हो गए थे । सदन की कार्यवाही समाप्त होते ही अचानक मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से दिल्ली निकल गए थे। जानकारी अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार की पार्टी हाईकमान से चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री का अचानक दिल्ली जाने का कार्यक्रम बना था। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस हफ्ते मंत्रीमंडल का विस्तान हो जाएगा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को आखिरी दिन है, लिहाजा मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल होने के लिए शुक्रवार को धर्मशाला वापिस आएंगे। मुख्यमंत्री साफ कर चुके हैं कि हाईकमान की मंजूरी के बाद ही आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि राज्य में कांग्रेस सरकार के गठन के चार हफ्ते बाद भी मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है। दरअसल आठ दिसंबर को विधानसभा चुनाव का जनादेश कांग्रेस के पक्ष में आया था। 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण की थी। मगर, अब तक मंत्रियों का ऐलान नहीं हुआ है। इसे लेकर विपक्ष भी निरंतर हमलावर है और जनता भी बार-बार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल कर रही है। सुक्खू मंत्रिमंडल में अधिकतम 10 मंत्री बनने हैं। कई वरिष्ठ से लेकर युवा विधायक मंत्रियों की दौड़ में चल रहे हैं।
सोलन जिले से धनीराम शांडिल व संजय अवस्थी, राम कुमार, सिरमौर से हर्षवर्धन चौहान, बिलासपुर से राजेश धर्माणी, कांगड़ा से चंद्र कुमार, सुधीर शर्मा, रघुबीर सिंह बाली, संजय रत्न, शिमला जिले से विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर, मोहन लाल ब्राक्टा, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर और कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर का नाम मंत्री की रेस में है।
©2024 Agnibaan , All Rights Reserved