• img-fluid

    Athiya Shetty ने KL राहुल के साथ दुबई में मनाया न्यू ईयर

  • January 03, 2023

    मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) की रिलेशनशिप की खबरें लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। शादी की अफवाहों के बीच अथिया और राहुल ने दुबई में न्यू ईयर (New year) का वेलकम किया। केएल राहुल (KL rahul) ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की तस्वीरें शेयर की हैं।



    तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी के दौरान अथिया और राहुल एक-दूसरे को गले लगा रहे हैं। दोनों ब्लैक आउटफिट्स में काफी आकर्षक नजर आ रहे हैं। सुनील शेट्टी ने भी इनकी तस्वीरों पर दिल का इमोजी बनाकर रिस्पॉन्ड किया है। इसके बाद दोनों को वापसी में मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया, जहां दोनों अलग अलग नजर आए। रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल की शुरुआत में ही ये दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों परिवार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। फिलहाल एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

    उल्लेखनीय है कि राहुल और अथिया करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। काफी समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखने के बाद पिछले साल दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने इसे ऑफिशियल कर दिया था। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें भी शेयर करते हैं।

    Share:

    Earthquake: हिमाचल में फिर कांपी धरती, 18 दिन में 5वीं बार आया भूकंप

    Tue Jan 3 , 2023
    शिमला (Shimla)। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में एक बार फिर भूकंप (earthquake) के झटके लगे हैं। मंगलवार सुबह 05 बजकर 33 मिनट पर कुछ सेकंड के लिए भूकंप के झटके महसूस (earthquake tremors felt) किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Shimla) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 (Earthquake intensity 2.7 on the […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved