• img-fluid

    अगले सिंहस्थ तक हर रविवार सिंहस्थ क्षेत्र में निकाली जाएगी सायकल यात्रा

  • January 01, 2023

    • आज पहले रविवार से हुई शुरूआत-लगातार 262 रविवार तक घूमकर सिंहस्थ क्षेत्र का करेंगे अध्ययन

    उज्जैन। आज सुबह नगर निगम मुख्यालय परिसर से सायकल यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सिंहस्थ 2028 तक प्रत्येक रविवार को आयोजित होगी। यात्रा में शामिल लोग सिंहस्थ मेला क्षेत्र में घूमकर व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे ताकि आयोजन के वक्त व्यवस्थाएँ जुटाने में मदद मिले। पर्यावरण संरक्षण एवं साइकिल के प्रति जागरुकता अभियान के तहत सायकल युक्त सिंहस्थ- 2028 अभियान की शुरुआत संस्था सोसायटी ऑफ ग्लोबल साइकिल द्वारा आज वर्ष के पहले रविवार की सुबह नगर निगम मुख्यालय परिसर से की गई। यह यात्रा आगामी 2 जनवरी 2028 तक निरंतर निकाली जाएगी। इस यात्रा के दौरान शासन और प्रशासन सहित शहर की जनता से 2028 में होने वाले सिंहस्थ महापर्व को सायकल युक्त बनाने की अपील की जाएगी।



    साथ ही सप्ताह में एक दिन साइकिल से अपने दैनिक कार्य को करने का आग्रह भी किया जाएगा। आज सुबह सायकल यात्रा आगर रोड स्थित नगर पालिक निगम से सुबह 8 बजे निकली जो सिंहस्थ क्षेत्र के विभिन्न मार्ग से होते हुए वापस शुभारंभ स्थल पर पहुंची। यात्रा के दौरान संस्था ने शहर के लोगों से अपील की तथा आगामी सिंहस्थ-2028 को इको सिंहस्थ एवं सायकल युक्त सिंहस्थ बनाने का आग्रह किया। यह सायकल यात्रा लगातार 262 रविवार तक निकाली जाएगी।

    Share:

    3000 ऑटो में लगा दिए हैं मीटर.. डेढ़ हजार ई-रिक्शा भी रजिस्टर्ड

    Sun Jan 1 , 2023
    आरटीओ ने कहा बिना मीटर ऑटो दिखा तो होगी कार्रवाई-ई रिक्शा भी उज्जैन के अलावा कहीं ओर का रजिस्टर्ड पाया गया तो जप्त किया जाएगा-लोगों को मिलेगी किराये में राहत उज्जैन। शहर में अब चारों तरफ ऑटो और ई-रिक्शा दिखाई देते हैं, क्योंकि इनकी संख्या काफी बढ़ गई है। आरटीओ ने ऑटो में जहाँ मीटर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved