• img-fluid

    गिरजाघरों में शुरू हुआ प्रार्थनाओं का दौर

  • December 25, 2022

    • प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर छाया उल्लास

    भोपाल। शहर में शनिवार को प्रभु यीशु के जन्मोत्सव क्रिसमस की पूर्व संध्या पर ईसाई समाज के लोगों क्रिसमस की खुशियां मनाईं। देर रात प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया। मसीही समुदाय के प्रभु यीयु मसीह के जन्मोत्सव पर गिरजाघरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। प्रभु यीशु का भव्य स्वागत किया गया। क्रिसमस पर्व की खुशियां मनाई गईं। शनिवार को सूर्यास्त होते ही शहर की सभी गिरजाघर रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगा गए। लोग नए कपड़े पहनकर शाम होते ही गिरजाघरों में पहुंचने लगे थे। कैरोल सिंगिंग के जरिए यीशु का गुणगान हुए।


    रात 11:30 बजे से चर्चों में बाइबिल का पाठ शुरू किए गए। फिर लोगों की उत्सुकता बढ़ रही थी। मध्य रात्रि चर्च का घंटा बजाकर पादरी ने प्रभु के जन्म का संदेश दिया तो हर किसी के चेहरे खुशी से खिल गए। सभी लोगों ने एक-दूसरे को बधाईयां दीं। गिरजाघरों में केक काटकर खुशियां मनाईं। गिरजाघरों में पूरी तरह से देश-दुनिया से कोरोना मुक्ति के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना की। कुछ लोग कोरोना से बचाव के लिए मास्क भी पहने नजर आए। सांता ने बच्चों को बांटे उपहार व टाफियां दीं।

    Share:

    मप्र विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज

    Sun Dec 25 , 2022
    5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रदेश में साल के अंत में चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके लिए राजनीतिक दलों के साथ ही निर्वाचन आयोग ने भी तैयारियोंं तेज कर दी हैं। चुनावों के मद्देनजर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved