• img-fluid

    जिनकी हथेली में होता ये योग, उनके पास नहीं रहती है धन-दौलत की कमी, मिलता है ऐशोआराम

  • December 08, 2022

    नई दिल्ली । हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार हथेली पर बने निशान और रेखाओं से व्यक्ति भविष्य के बारे में काफी कुछ जानकारियां हासिल की जा सकती है। हथेली पर बनी सीधी और टेढ़ी-मेढ़ी लकीरों (zigzag lines) का अध्ययन हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों द्वारा किया जाता है। इसमें व्यक्ति के भाग्य, जीवन, धन-संपत्ति और वैवाहिक जीवन के बारे में पता लगाया जाता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर शुभ और अशुभ दोनों तरह की लकीरें बनी हुई होती है। शुभ लकीरे होने से व्यक्ति भाग्यशाली (lucky) और पद-प्रतिष्ठा को प्राप्त करता है जबकि अशुभ लकीरें होने पर व्यक्तियों का जीवन अभावों में बीतता है। आज हम आपको हथेली पर बने इंद्र योग के बारे में बताएंगे। यह इंद्र योग बहुत ही शुभ होता है। जिन व्यक्तियों की हथेली पर ये इंद्र योग बनता है उस व्यक्ति के पास कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं रहती है और समाज में मान-सम्मान काफी ऊंचा रहता है। आइए जानते हैं हथेली पर कैसे और कहां बनता है यह इंद्र योग और जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।

    यहां बनता है हथेली पर इंद्र योग
    हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों की हथेली पर मंगल पर्वत पूरी तरह से उभरा हुआ हो, मस्तिक रेखा और भाग्य रेखा बिना कटे-पिटे एकदम साफ स्पष्ट हो उस व्यक्ति की हथेली पर इंद्र योग बनता है।


    इंद्र योग रेखा
    जब किसी व्यक्ति की हथेली पर इंद्रयोग बनता है तो वह व्यक्ति सेहतमंद (healthy) और लंबी कद-काठी का होता है। ये लोग अपनी वाणी से सभी का मन मोह लेते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता होती है। ये विपरीत परिस्थिति में कभी भी धैर्य नहीं छोड़ते हैं। हर एक काम में जब तक सफल नहीं होते तब तक उस काम को नहीं छोड़ते हैं। जीवन में इन्हें मान-सम्मान,यश और प्रसिद्धि प्राप्ति करते हैं।

    इस क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं
    जिन लोगों की हथेली पर इंद्र योग बनता है वे पुलिस और सेना में उच्च पद को हासिल करते हैं। ऐसे लोग बहुत ही साहसी होते हैं। ये अपना भाग्य खुद ही लिखते हैं। कम उम्र में अच्छी लोकप्रियता हासिल करते हैं। जीवन में सभी तरह के ऐशोआराम और सुख-सुविधा का आनंद उठाते हैं।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सिर्फ सामान्‍य सूचना के उद्देश्‍य से पेश की गई है, इन पर हम किसी भी प्रकार का दावा नहीं करते हैं.

    Share:

    बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे किंग खान के लाडले Aryan Khan

    Thu Dec 8 , 2022
    बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Aryan Khan) के लाडले बेटे आर्यन खान इन दिनों बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। हालांकि, वे एक्टिंग नहीं, बल्कि डायरेक्शन के जरिए अपने कैरियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया (social media) के जरिए आर्यन खान (Aryan Khan) ने जैसे ही अपने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved