• img-fluid

    आर्यन खान ने डेब्यू करने का किया ऐलान, खुशी से झूमे शाहरुख-गौरी

  • December 07, 2022

    मुंबई । तमाम कयासों के बाद आखिरकार वो दिन आ गया जब शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ने डेब्यू (debut) करने का ऐलान कर दिया। आर्यन खान ने स्क्रिप्ट पर काम खत्म कर लिया है और अब वह डायरेक्ट करने वाले हैं। आर्यन को एक्टिंग में नहीं बल्कि डायरेक्शन (direction) में रुचि है। शाहरुख पहले भी कई इंटरव्यू में यह बता चुके हैं। अब आर्यन ने एक तस्वीर शेयर कर कन्फर्म किया है कि वह इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। यह तय है कि वह रेड चिलीज एंटरनेटमेंट के तहत ही अपना पहला प्रोजेक्ट बनाएंगे।


    प्रोजेक्ट की दिखी झलक
    आर्यन ने अपने पहले प्रोजेक्ट की झलक दिखाई है। पूल टेबल पर स्क्रिप्ट दिख रही है जिस पर आर्यन खान लिखा है। स्क्रिप्ट के पास ही रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का क्लैप बोर्ड रखा है। तस्वीर के साथ आर्यन ने कैप्शन में लिखा, ‘राइटिंग खत्म हो गया है… एक्शन कहने का इंतजार है।‘ आर्यन ने अभी यह नहीं बताया कि उनके पहले प्रोजेक्ट का जॉनर या नाम क्या होगा।

    क्या बोले शाहरुख और गौरी
    आर्यन के पोस्ट पर शाहरुख ने लिखा, ‘वाओ… सोचा… भरोसा किया… सपने देखा… अब हिम्मत दिखाओ… पहले प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं, यह हमेशा खास होता है।‘ गौरी लिखती हैं, ‘इंतजार है।‘ उनके अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के कमेंट्स की झड़ी लग गई। शनाया कपूर ने कहा, ‘वाओ।‘ महीप कपूर लिखती हैं, ‘इंतजार है आर्यन।‘ भावना पांडे ने कमेंट किया, ‘बधाई, ढेर सारा प्यार।‘

    बिजनेस प्रोजेक्ट में भी एक्टिव
    इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि आर्यन वेब सीरीज के जरिए डेब्यू करने वाले हैं और अभी वह स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। यह प्रोजेक्ट अगले साल फ्लोर पर जाएगा। आर्यन, शाहरुख के कई बिजनेस प्रोजेक्ट में एक्टिव दिखते हैं। पिछले साल वह और सुहाना खान टी20 ट्रॉफी लॉन्च के मौके पर दुबई पहुंचे थे।

    अगले साल आएगी सुहाना की फिल्म
    आर्यन के अलावा सुहाना खान अगले साल डेब्यू करेंगी। वह जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज‘ में एक्टिंग करती नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

    Share:

    रूस-यूक्रेन जंग पर भारत ने जताई चिंता, कहा- शत्रुता और हिंसा खत्‍म कर बातचीत पर लौटें

    Wed Dec 7 , 2022
    न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रूचिरा कंबोज (ruchira combos) ने कहा कि भारत ने लगातार शत्रुता को तुरंत समाप्त करने का आह्वान किया है और यूक्रेन और रूस (Ukraine and Russia) से कूटनीति और वार्ता के रास्ते पर लौटने का आग्रह किया है। यूक्रेन: नागरिकों की सुरक्षा और बच्चों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved