• img-fluid

    भ्रष्टाचार कोढ़ है, इसे पूरी तरह समाप्त करना जरूरी

  • November 27, 2022

    • मुख्यमंत्री ने कहा… सुशासन के लिए जन-प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य करें

    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भ्रष्टाचार कोढ़ है, इसे पूरी तरह समाप्त करना है। राज्य सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति है। जन-कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों, थानों में एफ.आई.आर. लिखे जाने और आपराधिक प्रकरणों पर कार्यवाही के मामलों में भ्रष्टाचार की प्रत्येक शिकायत या सूचना पर दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का बिना लिए-दिए, समय पर लाभ मिले, सभी क्षेत्रों में सुशासन स्थापित हो।



    यही व्यवस्थाएँ स्थापित करने के उद्देश्य से प्रात: कालीन बैठकें की जा रही हैं। यह आवश्यक है कि जन-प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना से कार्य करें, उनके प्रयासों में कोई कमी न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जो लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं अथवा जिनका आचरण ठीक नहीं है या जिनके विरूद्ध भ्रष्टाचार की शिकायतें हैं, उन्हें तत्काल चिन्हित किया जाए। राज्य सरकार जन-सामान्य के हित में व्यवस्थाएँ संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में देवास जिले की प्रगति के लिए जिला अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर के संबंध में जागरूकता और बिजली बिलों के संशय के संबंध में कैम्प लगा कर प्रचार-प्रसार की गतिविधियाँ संचालित की जाये। मुख्यमंत्री ने गुम बच्चियों की बरामदगी और महिला सुरक्षा के लिए देवास जिले में संचालित गतिविधियों की प्रशंसा की।

    Share:

    1 माह में डेंगू से 3 नौजवानों की मौत, कांग्रेस ने व्यवस्था पर उठाए सवाल

    Sun Nov 27 , 2022
    संत नगर। उपनगर में एक माह के दौरान डेंगू से 3 नौजवानों की हुई मौत से कांग्रेस ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में खड़ा कर सरकार की पंगु व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को वन ट्री हिल्स निवासी राजीव पुत्र लखन राजपूत आयु 19 वर्ष की डेंगू बीमारी के चलते हैं […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved