• img-fluid

    गुजरात: पिछले पांच चुनावों में 3 गुना बढ़ी महिला विधायक, लेकिन पुरुषों को दबदबा अभी भी बरकरार

  • November 21, 2022

    गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव (gujarat assembly election) में पिछले पांच चुनावों में महिला विधायकों की संख्या 3 गुना बढ़ी है, हालांकि पुरुषों के मुकाबले यह अभी भी कम है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में 13 महिला विधायक चुनकर आईं थीं। 1998 में 4 महिला विधायक ही जीत पाई थी। महिला उम्मीदवारों (female candidates) की संख्या भी पुरुषों के मुकाबले राज्य में काफी कम है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 169 पुरुष जीते थे। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं।

    गुजरात (Gujarat) में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक महिला उम्मीदवार मैदान (female candidates field) में उतरीं थी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 126 महिलाएं मैदान में थी, हालांकि यह अलग बात है कि इनमें से 104 की जमानत जब्त हो गई। महिला उम्मीदवारों की संख्या भी बढ़ी है। 1998 के चुनाव में सिर्फ 49 महिलाएं ही चुनाव मैदान में थी। 2017 के चुनाव में कुल 1828 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें 1702 पुरुष थे।


    इस साल पहले चरण में 70 महिलाएं
    गुजरात चुनाव (gujarat election) में पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण के लिए 788 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें 70 महिलाएं हैं। पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होंगे।

    महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 11 फीसदी बढ़ा
    पिछला पांच विधानसभा चुनावों में गुजरात में महिला वोटरों की संख्या काफी बढ़ी है। जबकि महिला वोटरों के वोटिंग प्रतिशत में 11 फीसदी से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 1998 में 1.39 करोड़ महिला वोटर थी, इनमें 77.02 लाख महिलाओं ने वोट दिया था। यानि 55.03 फीसदी वोटरों ने मतदान किया था। जबकि वर्ष 2017 के चुनाव में 2.08 करोड़ महिला मतदाता थी, इनमें से 1.37 करोड़ ने अपने मतदान का प्रयोग किया था। इस चुनाव में मतदान का प्रतिशत प्रतिशत 66.11 फीसदी था।

    – पिछले विधानसभा चुनाव में सिर्फ 13 महिलाएं ही जीत पाई थीं, जबकि 169 पुरुष
    – 1998 में चार महिला विधानसभा तक पहुंची थी, गुजरात में कुल 182 सीटें हैं
    – 2017 के विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक महिला उम्मीदवार मैदान में उतरीं थीं

    Share:

    भारत के T20 बेस्ट प्लेयर नहीं है सूर्यकुमार यादव, न्यूजीलैंड के इस दिग्गज ने बताई वजह

    Mon Nov 21 , 2022
    नई दिल्‍ली। न्यूजीलैंड (new zealand) के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की 111 रन की नाबाद पारी ने टी20 प्रारूप में शीर्ष बल्लेबाज के रूप में उनके रुतबे और और बढ़ाया है, लेकिन कीवी टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने कहा कि खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय (international) प्रारूप में भारत (India) का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved