• img-fluid

    अपनों के बीच अपनों की दलील, आज वकीलों के चुनाव

  • November 09, 2022

    दिनभर मतदान, रात 10 बजे तक साफ हो जाएगी स्थिति

    इंदौर। इंदौर बार एसोसिएशन के आज हो रहे चुनाव के चलते सुबह से जिला कोर्ट परिसर चुनावी रंग में रंग गया है। सभी की निगाहें अध्यक्ष व सचिव पदों पर टिकी हैं। रात 10 बजे तक तक चुनाव परिणाम का परिदृश्य सामने आने के आसार हैं।

    बार एसोसिएशन चुनाव के चलते सुबह से ही सभी जिला कोर्ट परिसर में उम्मीदवार व उनके समर्थकों ने मोर्चा संभाला हुआ है और परिचित वकीलों से मिलकर व फोन कर उन्हें अपने पक्ष में वोट डालने के लिए जोर दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए दिनेश पांडेय, लखनलाल यादव व गोपाल कचोलिया के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। कचोलिया छह बार सचिव रहे हैं, जबकि पांडेय तीन बार अध्यक्ष रहे हैं, वहीं यादव एक बार सहसचिव रहे हैं। तीनों का अलग-अलग वोट बैंक है, जिससे एक-एक वोट के लिए मशक्कत चल रही है। सचिव पद पर पांच उम्मीदवार होने से काफी टसल है। इस पद पर कमलेश भोरहरि, घनश्याम गुप्ता, धर्मेंद्र गुर्जर, अमित पाठक व विशाल रामटेके दमखम से दावेदारी जता रहे हैं। मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए हैं। सुबह 10.30 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके चलते कोर्ट परिसर में वकीलों का जमावड़ा और प्रवेश द्वार पर पुलिस बंदोबस्त है। वाहनों के प्रवेश पर रोक है। रात 8 बजे से रुझान आना शुरू हो जाएंगे और रात 10 बजे तक अधिकांश प्रमुख पदों पर विजयी उम्मीदवारों की स्थिति साफ होने की संभावना है।

    एलईडी स्क्रीन पर दिखेगी चुनाव प्रक्रिया             

    खास बात यह है कि इस बार एलईडी स्क्रीन पर चुनाव की प्रक्रिया दिखाई देगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय लोणकर ने बताया कि चुनाव में पारदर्शिता के लिए चुनाव प्रक्रिया को ऑनलाइन दिखाने के लिए यह व्यवस्था पहली बार की गई है। शाम पांच बजे से मतगणना शुरू करने की योजना है।

    Share:

    56 करोड़ खर्च कर खड़े गणपति से टिगरिया बादशाह रोड बनाएगा प्राधिकरण

    Wed Nov 9 , 2022
    अध्यक्ष और सीईओ ने टीपीएस योजनाओं का किया दौरा, आज और कल रायपुर के अध्यक्ष और महकमे को देंगे जानकारी इंदौर। विधानसभा 1 को इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा एक बड़ी सौगात दी जा रही है, जिसके चलते खड़े गणपति से टिगरिया बादशाह तक 56 करोड़ की लागत से रोड बनाई जाएगी, जिससे 40 से अधिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved