नागदा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकालेश्वर मंदिर के प्रथम चरण के कार्योंं का लोकार्पण करने उज्जैन पधार रहे हैं। इसी संदर्भ में भाजपा महिला मोर्चा नागदा मंडल अध्यक्ष श्रीमती लता डोडिया के नेतृत्व में महिला मोर्चा द्वारा एक कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा निकाल कर नागदा स्थित दयानंद कॉलोनी के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर जाकर जलाभिषेक किया और होने वाले इस लोकार्पण कार्यक्रम को सफल बनाने की कामना की।
इस मौके महिला मोर्चा जिले की महामंत्री निर्मला रावल, इंद्रकुंवर शेखावत, उर्मिला डांगरा, विमला पुरोहित, भावना रावल सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चे की कार्यकर्ता मौजूद सहित कई बहनें उपस्थित थी।
©2024 Agnibaan , All Rights Reserved